Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न, प्रशासन रहा अलर्ट

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एक बार फिर अफवाहों को धता बताते हुए अफवाहों पर लगाम कसते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ी चौकशी के बीच जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न कराई और मुस्लिम धर्म के मौजिज लोगो ने बीते कई दिनो से अपील भी की थी कि आज १० तारीख को कोई बन्द नही हैं।

इस लिए अपनी अपनी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा कर अपने कामो ओर घरो पर रहें और अफवाहों पर ध्यान ना दें।इसी अपील पर मुस्लिम समाज के युवाओं ने समझदारी दिखाते हुए अपने अपने मोहल्लो में नमाज अदा की और देश में अमन चौन शांति व भाई चारा बना रहें यह दुआएं भी मांगी।

अफवाहों की आशंकओं के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी यूपी के जिलों में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

इस दौरान पुलिस प्रशासन व खुफिया विभाग पूरी तरह अलर्ट रहा तथा मुजफ्फरनगर के सभी कस्बों व आसपास के सभी गांवो में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक पूरी हुई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 10 =