Muzaffarnagar News- सम्पूर्ण देश मे होगा एक साथ गीता जी का पाठः अमर कान्त गुप्ता
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा आगामी 23 दिसम्बर दिन शनिवार को पूरे देश मे एक साथ सवेरे 11 बजे एक मिनट के लिए गीता जी के 3 श्लोकों का प्रत्येक व्यक्ति जो जहां है। वहीं रूककर गीता के तीन श्लोकों का उच्चारण करेगा।
सिटी सैन्टर के सामने स्थित कोल्ड स्टोरेज मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार के संरक्षक अमरकान्त गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के निर्देश पर 23 दिसम्बर को सम्पूर्ण देश मे सवेरे 11 बजे जो व्यक्ति जहां है वहीं रूककर गीता जी के 3 श्लोकों का उच्चारण करेगा। गीता जी के जिन 3 शलोको का उच्चारण किया जाना है।
उनमें प्रथम अध्याय का पहला श्लोक, नौवे अध्याय का 22 वॉ श्लोक व 18 वें अध्याय का 78 वॉ श्लोक है। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त विद्यालयों, डिग्री कॉलेजो व धार्मिक संस्थाओ, मन्दिरो, व्यापारिक संस्थानो एवं जिला कारागार में उक्त तीन श्लोकों के उच्चारण किए जाने की व्यवस्था की गई है। मुख्य कार्यक्रम सरस्वती शिशु मन्दिर केशवपुरी मे आयोजित किया जाएगा। जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं 500 छात्र-छात्राए गीता जी के श्लोक का उच्चारण करेंगे। सवेरे 8 बजे तुलसी पार्क में गीता यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के सहसंयोजक एवं संरक्षक सुरेन्द्र अग्रवाल रतनदीप ज्वैलर्स ने सभी लोगां से अपील की है कि वे 23 दिसम्बर को सवेरे 11 बजे गीता जी के तीन श्लोकों को उच्चारण करें। प्रेसवार्ता मे कमल गोयल, सुरेन्द्र गुप्ता, श्यामलाल बंसल दाल वाले, अतुल कुमार गर्ग, दिवाकर विक्रम सोलंकी, सुनील शर्मा, गोपाल गर्ग, शैलेन्द्र किंगर, अजय गर्ग, आर.के.मलिक एडवोकेट, कल्पना चौहान, मुस्कान शर्मा, सुभाष गर्ग आदि मौजूद रहे।

