Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्राम गालिबपुर मे गोदभराई कार्यक्रम हुआ आयोजित

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाल विकास परियोजना अिाकारी राहुल गुप्ता द्वारा ग्राम गालिबपुर मे शासन द्वारा निर्धारित प्रथम त्रैमास की गर्भवती की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।

मुख्य चिकित्सा अिाकारी के गोद लिए आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम गालिबपुर में पोषण पखवाड़े के दौरान बाल विकास परियोजना अिाकारी राहुल गुप्ता द्वारा शासन द्वारा निर्धारित प्रथम त्रैमास की गर्भवती की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन कराया गया 

इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिला एवं गर्भवती के साथ आए उनके परिजन तथा अन्य ग्राम समुदाय के लोगों को गर्भावस्था अवधा के दौरान गर्भवती महिला को आयरन और कैल्शियम के सेवन एवं जन्म के समय से ६ माह तक शिशु को केवल मां का दूध एवं गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को अन्य पौष्टिक आहार सेवन करने का परामर्श बाल विकास परियोजना अधिकारी खतौली एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खतौली अवनीश द्वारा प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त आंगनवाड़ी केंद्र पर शाला पूर्व शिक्षा ग्रहण करने वाले ३ से ६ वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर आकर प्री प्राइमरी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु नवरात्र माह में कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया

इसके अतिरिक्त देशभर में मनाए जा रहे पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम गालिबपुर मे आंगनवाड़ी केंद्र पर इस प्रोग्राम में आने वाले ग्राम के समस्त लाभार्थियों एवं उनके परिजनों को ’श्री अन्न के प्रयोग एवं उसके लाभ के विषय में जानकारी प्रदान की गई इस कार्यक्रम के दौरान अवनीश कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खतौली श्रीमती संतोष कुमारी एवं सुनीता यादव सुपरवाइजर बाल विकास विभाग एवं गौरव ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =