Muzaffarnagar News:- गांव के विकास के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों को अपने दायित्वों/अधिकारों की पूर्ण जानकारी होनी चाहिएः जिंप अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांव की समृद्धि और विकास मे ग्राम पंचायत सदस्यां की भी अहम भूमिका होती है। गांव के विकास के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों को अपने दायित्वों/अधिकारों की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। गांव के विकास के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।
सरकूलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार मे आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे जिला पंचायत अध्यक्ष का तीसरी सरकार नामक संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। गांव के विकास एवं समृद्धि के उददेश्य से तीसरी सरकार के तत्वाधान मे आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है जिसकी अधिकतर आबादी आज भी गांवो मे ही निवास करती है।
गांवो के विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाए लागू की जा रही हैं। जिनका पात्र व्यक्तियां को लाभ मिल रहा है। तथा गांव देहात की खुशहाली एवं विकास कार्यो के लिए सरकार कटिबद्ध है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार मे मेरठ व सहारपुर मंडल के ग्राम पंचायत सदस्यों के सम्बन्ध मे सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न सत्रों मे कार्यशाला आयोजित की गई।
जिनमे ग्राम पंचायत सदस्यो को प्रशिक्षण दिया गया एवं उन्हे उनके कर्तव्यो/दायित्वों का बोध कराया गया। इस दौरान अतिथियो के रूप मे डा.वीरपाल निर्वाल के साथ गांव की तीसरी सरकार अभियान के मेरठ मंडल संयोजक प्रमोद चौधरी, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.चन्द्र शेखर प्राण, वरिष्ठ नेता रामकुमार शर्मा, डा.जे.पी.एस मलिक,बलराज मलिक, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल भगत,डी.पी.सिंह पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

