Muzaffarnagar News: ललित कला विभाग में प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के ललित कला विभाग में नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर दश महाविद्या पेंटिंग तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया जिसमें प्रथम वर्ग कक्षा ९ से १२ तथा द्वितीय वर्ग में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र/छात्राएं रहे जो कि अनेक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णनायक मंडल में जैन कन्या पाठशाला पी०जी० कॉलेज, मुजफ्फरनगर से चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्षा एवं एसोशप्रो० डॉ० निशा गुप्ता व एसो०प्रो० डॉ० वन्दना वर्मा रहे।
जिनके द्वारा प्रतियोगिता में तैयार की गई कलाकृतियों में से १० उत्कृष्ट कलाकृतियों को चयन कर उनके कलाकारों को सम्मानित किया गया व अन्य सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ० संदीप मित्तल एवं विभागाध्यक्ष डॉ० अमित कुमार ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र/छात्राओं में महाविद्यालय से पंखुड़ी गर्ग, तनु धीमान, खुशी वर्मा, अनमोल सोनी, शिखा देवी, अक्षय शर्मा, संगीता, अनुराधा, उज्जवल धीमान, मुस्कान मलिक, शशांक, सोहेल, रितिका शर्मा, वर्षा रानी, सना
अन्य विद्यालयों व महाविद्यालयों से सोनिया जयंत, अंजना, आकाश कुमार, मौ० जागीर, काजल, मोहिनी धीमान, प्रतिभा, मनु, ईवा तोमर, शिवा आदि रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा० मंजरी बाजपेयी, विपाशा गर्ग, गुंजन सिंधी, अंकिता साहू, अलका, विन्शु मित्तल, कमर रजा, कृष्ण कुमार आदि का सहयोग रहा।

