Muzaffarnagar News: हिन्दू जागरण मंच आतिश बाजी कर मनाया शौर्य दिवस
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर । नगर के ह््रदय स्थल शिव चौक पर आज ६ दिसंबर के दिन हिन्दू जागरण मंच ने जहां एक तरफ जमकर आतिश बाजी की तो वहीं ६ दिसंबर के दिन विजय शौर्य दिवस मनाया यहां जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार उर्फ साधू गुज्जर ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी सम्बोधित किया
युवाओं से आह्वाहन किया की अधिक से अधिक युवा हिन्दुतत्व के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले । यहां शिव चौक पर जमकर नारे बाजी भी की गई जिसमे आज एक खास नारा भी दिया गया की अयोध्या हुई हमारी अब मथुरा की बारी।
इसी नारे के साथ हिन्दू जागरण मंच की पूरी टीम ने शिवचौक पर जश्न मना शौर्य दिवस के रूप में अपनी खुशी का इजहार किया और जमकर आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई भी बांटी गई
साथ ही साथ जय श्री राम, जय श्री कृष्ण के जोरदार नारे भी लगे।मुजफ्फरनगर के शिवचौक पर हिन्दू जागरण मंच ने ढोल नगाड़ों के साथ शौर्य द्विवस मनाया अहतिहात के तौर पर आज जिले भर में पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर रही।।

