Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जाट समाज के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया

मुजफ्फरनगर Muzaffarnagar News: जनपद मुजफ्फरनगर के जाट समाज के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों जिला पंचायत डा.वीरपाल निर्वाल,जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधान आदि का नागरिक अभिनन्दन जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर द्वारा भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर के सभागार मे हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि डा.वीरपाल निर्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप मे नई दिल्ली से डा.एस.के.काकरान,समाजसेवी पवन कुमार,पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी मांगेराम वर्मा एवं प्रमुख संरक्षक समाजसेवी स.जंगसिह आदि रहे। समारोह की अध्यक्षता जनपद जाट महासभा के मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने की तथा संचालन महामन्त्री सुन्दरपाल ने किया।

जनपद के प्रथम नागरिक के पद से मंच को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि जनपद जाट महासभा द्वारा जनप्रतिनिधियों का सम्मान वास्तव मे लोकतन्त्र का सम्मान है और इसके लिए सभी जन प्रतिनिध जनपद जाट महासभा के आभारी हैं। जन प्रतिनिनधियों का सच्चा कर्तव्य जन-जन की कठिनाइयों व समस्याओं को दूर करना है साथ साा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचा कर उन्हे लाभान्वित कराना भी है।

सबका साथ सबका विकास हमारा लक्ष्य है। अति विशिष्ठ अतिथि के रूप मे समारोह को सम्बोधित करते हुए डा.एस.के.काकरान ने कहा कि जन प्रतिनिधियों का अभिनन्दन करके जाट महासभा ने वास्तव मे बडे ही पुण्य का काम किया है,जाट महासभा मु.नगर समय समय पर मेधावी छात्र/ छात्राओं,कुशल खिलाडियो,प्रशासनिक पदो पर चयनित विभिन्न क्षेत्रो की विशेष प्रतिभाओं का अलंकरण समारोह आयोजित करती रहती है।

जो कि समाज की युवा प्रतिभाओ के उत्साह वर्धनन के लिए एक सराहनीय कार्य है। जिसके लिए जनपद जाट महासभा साधुवाद की पात्र है। सम्मानित होने वाले जन प्रतिनिधियो ने जाट महासभा का आभार व्यक्त करते हुए जनता की कसौटी पर खरा उतरने तथा जाट महासभा को सभी तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया।

अपने अध्ययक्षीय सम्बोधन मे जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने समारोह मे उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों का पुनः पुनः स्वागात करते हुए कहा कि समाज के सच्चे,ईमानदार, समाजसेवी व राष्ट्र भक्त जन प्रतिनिधि हमारे सिर की पगडी हैं ऐसे लोगों का सम्माना हो होना ही चाहिए।

जाट महासभा अपने इन जन प्रतिनिधियों का सम्मान करे स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रही है। अध्यक्ष जी ने ेसभी आगन्तुको का आभार भी व्यक्त किया। समारोह मे सभी आगन्तुकों का स्वादिष्ट भोजन भी करया गया। समारोह को विशिष्ट अतिथि मांगेराम वर्मा,पवन कुमार तथा सरदार जंग सिह आदि ने भी सम्बोधित किया। सभी ने सामाजिक बुराईयों,मदिरा सेवन,दहेज प्रथा,ब्रहम भोज,विवाह विच्छेद आदि को मन से छोडने पर बल दिया।

समारोह की सफलता मे रामपाल वर्मा,देवी सिह वर्मा,जनपद जाट महासभा के प्रेस प्रवक्ता अनिल चौधरी उर्फ मुन्नू,ब्रजवीर सिह एडवोकेट,युद्धवीर सिह यशपाल सिह,डा.रविन्द्र सिह,डा.जीत सिह, अनंगपाल राठी,जगवीर सिह, डा.अजय पाल सिह,मनोज कुमार,धर्मवीर मलिक,देवेन्द्र तोमर एड.,प्रवेन्द्र दहिया, कुलदीप सिवाच, अनिल शास्त्री, श्यामपाल सिह चेयरमैन,सोमपाल भटटे वाले, देवेन्द्र अहलावत चेयरमैन, सन्तोष कुमार वर्मा, डा.उदयवीर सिह,कुंवर विजयराज, कर्नल ओमप्रकाश, प्रियव्रत आर्य,विजय कुश आदि का विशेष सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − two =