Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पंजाबी समाज ने भरी हुंकार दम हो तो प्रशासन करे गिरफ्तार, एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया

मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News)  गांधी कालोनी पचैण्डा रोड का नाम गुरू नानक देव के नाम से ही यथावत रखने की मांग को लेकर पंजाबी समाज के लोगों ने गांधी कालोनी स्थित गुरू नानक देव पब्लिक स्कूल पर एकत्रित हो करीब एक घंटे का सांकेतिक धरना देते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

पंजाबी समाज के लोगों का कहना है कि सन 1970 मे गांधी कालोनी पचैण्डा रोड मार्ग का नाम गुरू नानक देव के नाम से रखा गया था। जिसे बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से गांधी कालोनी पचैण्डा रोड का नाम बदलने को लेकर पंजाबी समाज एवं शहीद बचन सिंह के परिजनो के समर्थन मे पूर्व सैनिक संगठन इस सम्बन्ध मे अपना अपना पक्ष रख रहे हैं। गांधी कालोनी में धरनारत पंजाबी समाज के लोगों का कहना है कि आज इस सांकेतिक धरने के माध्यम से पचैण्डा रोड का नाम गुरू नानक देव मार्ग के नाम से ही रखे जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे

जब तक मार्ग का नाम परिवर्तन नही होता तब तक इस सम्बन्ध मे धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन आदि के माध्यम से इस दिशा मे प्रयास जारी रहेंगे।

इस दौरान उ.प्र.राज्य अल्प संख्यक आयोग के पूर्व सदस्य स.सुखदर्शन सिंह बेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाठला, स.धनप्रीत सिंह बेदी उर्फ चन्नी बेदी, भाजपा नेता कुश पुरी,भाजपा नेता प्रवीन खेडा ,स.बलविन्द्र सिंह सल्ल,व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल,राकेश त्यागी, भाजपा नेता राजेश पाराशर, सतपाल सिह मान,जसविन्द्र बग्गा,श्री गुरू सिह सभा गांधी कालोनी के अध्यक्ष गुरू चरण सिह बराड,महासचिव देवेन्द्र सिह नागपाल, सुनील ग्र्रोवर आदि मौजूद रहे।एक घंटे के सांकेतिक धरने के बाद बैठक समाप्त हुई।

पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने लिया आर्शीवाद

शुक्रतीर्थ।।(Muzaffarnagar News)  शुक्रताल में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के उपलक्ष में विशाल सत्संग व भंडारा आयोजित किया गया। मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल का प्रबंधक महात्मा गोवर्धन दास जी द्वारा स्वागत किया गया और धन्यवाद प्रेरित किया।

जो पानी के टैंकर और मोबाइल शौचालय पालिका द्वारा भेजा गया जिससे लाखों लोगों को लाभ मिला। श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं उनके पुत्र अभिषेक अग्रवाल को महात्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =