Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:गे जीएसटी विभाग द्वारा पंजीयन के सर्वे के नाम पर व्यापारियों को परेशान शोषण किया जा रहा है, समस्याओं से कराया अवगत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय कुमार निषाद से मिला।आज व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल शलभ गुप्ता जिला प्रभारी एवम जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मै कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय कुमार निषाद से मिला सर्वप्रथम तो उनके प्रथम बार मुजफ्फरनगर आगमन पर व्यापार मंडल की और से पटका ओर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया फिर मंत्री से से विस्तृत वार्ता करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंत्री जी को एक ५ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

जिसमे मुख्य रूप से मांगे जीएसटी विभाग द्वारा पंजीयन के सर्वे के नाम पर व्यापारियों को परेशान शोषण किया जा रहा है जिससे समस्त व्यापारी त्रस्त है जबकि पूर्व मै उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के आदेशानुसार पंजीयन बिना सर्वे के व्यापारियों को उपलब्ध कराया जा रहा था जिससे व्यापारी खुश थे पुरानी पंजीयन प्रणाली पुनः चालू करवाने की कृपा करे।

छोटे फुटकर ऑर थोक विक्रेता व्यापारी को बिजली का कनेक्शन कॉमर्शियल दिया जाता है जो अनैतिक है अगर कहीं उत्पादन हो रहा है तो वहां बिजली का कनेक्शन कॉमर्शियल ठीक है परन्तु थोक और फुटकर व्यापारी केवल माल का विक्रय करता है महंगी बिजली का दर वका सीधा प्रभाव उसके मुनाफे पर पड़ता है जिसका सीधा प्रभाव उनके निजी जीवन पर पड़ता है प्रदेश के करोड़ों व्यापारी इससे प्रभावित होते है

अतः व्यापारियों के हित के लिए थोक ऑर फुटकर व्यापारी को डोमेस्टिक कनेक्शन देने पर विचार करे। मुजफ्फरनगर मै शराब के ठेकों के बाहर असामजिक तत्व की अनावश्यक भीड़ लगी रहती है जिससे आस पास के व्यापारी वर्ग आहत रहते एसएसपी मुजफ्फरनगर को ऐसे लोगो पर कड़ी से कड़ी करयेवाही करने के आदेश देने की कृपा करे। शाम को ६ से ८ बजे व्यापारी अपनी दुकान बन्द कर सारे दिन की कमाई लेकर घर जाता है ऐसे मै बाजार के मुख्य चौराहों पर पुलिस पिकेट लगाई जाए। मुजफ्फरनगर की हृदय स्थकी शिव चौक के निकट सैकड़ो वर्ष पुरानी आलू मंडी है

जिसके चौराहे को कुछ समय से लोहे के बेरीकेट खड़े कर बन्द कर दिए गया है जिससे व्यापारी बहुत दुखी है ग्राहक मंडी मै ना जाकर आगे निकल जाता है जिससे व्यापारी वर्ग मंदी कि नार से त्रस्त है कृपया एसएसपी मुजफ्फरनगर से उपरोक्त चौराहे को खुलवाने कि कृपा करे

जिससे व्यापारी राहत महसूस कर सके। मुख्य रूप से जनार्दन विश्वकर्मा जिला महामंत्री, दीपक मित्तल सर्राफ जिला उपाध्यक्ष, विजय बाटा मंडी प्रभारी,हितेश गर्ग आलू मंडी इकाई अध्यक्ष,प्रवीण तायल सदर बाजार इकाई अध्यक्ष,अंकुर जैन न्यू मंडी इकाई अध्यक्ष,लवी गोयल रुड़की रोड इकाई अध्यक्ष,प्रिंस गर्ग अहाता ओलिया इकाई अध्यक्ष,मोहित बंसल, अंकुर गोयल,अश्वनी शर्मा,प्रवीण उपाध्याय,विपिन गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद गर्ग ,महक सिंह,अमित शील आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 6 =