Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा सड़कों का लोकार्पण

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा वार्ड १८ श्रीमती रानी सक्सेना पत्नी संजय सक्सेना के वार्ड मोहल्ला ब्रह्मपुरी में ३१ लाख रुपए की लागत से निर्मित दो सड़कों एवं आरसीसी नालियों का लोकार्पण किया ब्रह्मपुरी मेन रोड के पूर्णरूपेण क्षतिग्रस्त नाले को समाप्त करते हुए सड़क एवं दोनों और आरसीसी की नाली निर्मित होने से क्षेत्रवासी काफी प्रसन्न चित्त नजर आए क्योंकि उनकी यह काफी लंबे समय से मांग थी

लोकार्पण के अवसर पर ब्रह्मपुरी वासियों के द्वारा श्रीमती अंजू अग्रवाल का ढोल नगाड़ा से स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया भारी संख्या में स्थल पर मौजूद क्षेत्रवासियों द्वारा अपनी खुशी का इजहार किया तथा कहा गया

इस विकास कार्य के होने से जहां एक और आवागमन की स्थिति सुदृढ़ एवं सुलभ हुई है वही उनके मकानों की कीमत भी कई गुना बढ़ गई गई है पालिका अध्यक्ष के साथ अनिल मुन्नू, श्रीमती रानी सक्सेना सभासद एवं उनके पति संजय सक्सेना के अलावा त्यागी सभा के मंत्री ब्रह्म प्रकाश त्यागी, अनिल कुमार सोबती कार्यालय लिपिक अशोक धींगरा मनोज बालियान, प्रमोद त्यागी, ब्रह्म स्वरूप त्यागी, अनिल सोबती, विजय ठाकुर, धर्मेंद्र पुंडीर एडवोकेट, योगेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, हिमांशु कौशिक, दीपक भारद्वाज, इंद्रवीर प्रधान, आनंद प्रकाश गोयल, प्रदीप सैनी, भगत सिंह ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, विनय गौतम, उत्तम शर्मा, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू तथा भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक गण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =