भाजपा राज में युवा बेरोजगारी से परेशानः प्रमोद त्यागी
मुजफ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी मुज़फ़्फ़रनगर के युवा संगठन में नव मनोनीत पदाधिकारियो लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप कुमार धनगर,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक द्वारा सपा कार्यालय महावीर चौक पर आयोजित सँयुक्त सभा की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया।
सभा मे भारी संख्या में मौजूद युवाओ को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं छात्रों की दुर्दशा किसी से छुपी नही है। भाजपा की विनाशकारी नीतियों के चलते ही युवाओं को बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही है।प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि छात्रों व युवाओं की सबसे बड़ी हितेषी सपा है
सपा में ही युवाओ को सबसे बड़ी राजनीतिक भागीदारी व सम्मान दिया जाता है जिसका प्रमाण सपा में चार प्रकोष्ठ युवाओ के लिए रिजर्व होना है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर युवाओं की मजबूत टीम बनाने का आह्वान किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के पूर्ण हो रहे कार्यकाल में प्रदेश बुरी तरह बदहाल हो गया है प्रदेश को फिर से खुशहाली की तरफ ले जाने के लिए सपा सरकार जरूरी है।
समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप कुमार धनगर ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर आभार जताते हुए कहा कि सपा में युवाओं को सम्मान देने के साथ पिछड़े वर्ग को भी सम्मान व अधिकार देने का काम समाजवादी पार्टी में ही है
वह पिछड़ी जातियो को सपा से जोड़ने के लिए मजबूत संगठन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर हनी ने सपा हाईकमान व सपा जिलाध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह प्रत्येक छात्र को सपा से जोड़ने के लिए उनकी समस्याओं को उठाने व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को २०२२ में मुख्यमंत्री बनाने के मिशन को मजबूती से चलाएंगे।
मुलायम सिंह यादव यूथ बिर्गेड के नवमनोनित जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने सपा हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि सबसे ज्यादा समस्याओं को सामना युवाओ को ही करना पड़ता है वंही भाजपा की योगी सरकार युवाओ की समस्याओं का निराकरण करना तो दुर उनकी समस्याओं को महसूस करने में भी विफल रही है। इन्ही सब मुद्दों के लिए सपा सरकार जरूरी है इसके लिए प्रत्येक बूथ पर मजबूत संगठन यूथ ब्रिगेड खड़ा करेगी।
युवाओ की सभा को सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेश बंसल,सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल प्रमुख,असद पाशा,युवजन सभा जिलाध्यक्ष फ़िरोज अंसारी,पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा शमशेर मलिक,मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा,युवजन सभा जिला महासचिव शिवम त्यागी एडवोकेट,सपा नेता रोहन त्यागी,अभिषेक गोयल,हिमांशु शर्मा,रवि कुमार आदि ने सम्बोधित किया। सभा मे मुख्य रुप से मुशर्रफ अंसारी,अरशद राही,डॉ इसरार अल्वी,तरुण शर्मा,वसीम राणा,नवेद रंगरेज,नदीम राणा मुखिया,विनोद कुमार फौजी,अल्तमश राजा,मुर्सलीन चौधरी,सुमित कुमार,अनुज पाल,वीर सिंह,दिनेश गौतम,पॉपिंन पाल,रजनीश धनगर,विनोद कुमार,संजीव धनगर,आदिल सलमानी एडवोकेट,नजर मोहमद गौर,मोईन खान,सावेज नम्बरदार,उस्मान हव्वारी सहित सैकड़ो युवाओ ने भाग लिया।

