Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-२०१९ विजेताओं को पुरस्कृत किया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-२०१९ का जिला स्तरीय पारितोषिक वितरण गायत्री परिवार की ओर से पांच कुंडीय महायज्ञ के माध्यम से किया गया। कक्षा पांच से १२ तक के २४ छात्र-छात्राओं को शांतिकुंज के साहित्य से सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में भारतीय संस्कृति के संबंध में सवाल पूछे गए थे, जिनका विजेताओं ने स्पष्ट और सटीक उत्तर दिया था।कक्षा पांच में एसडी पब्लिक के विशेष, कक्षा छह में इसी कालेज के श्रेय धीमान, कक्षा सात में महर्षि शुकदेव इंटर कालेज मोरना के उज्ज्वल, कक्षा आठ में राखी पब्लिक स्कूल मुबारिकपुर की प्रिया त्यागी, कक्षा नौ में केके कन्या इंटर कालेज जागाहेड़ी से छवि, कक्षा १० में राजकुमार जनता इंटर कालेज फलौदा के अक्षत त्यागी, कक्षा ११ में केके इंटर कालेज बघरा के सावन कुमार, कक्षा १२ में एमएम इंटर कालेज के आर्यन परासर ने जिले में अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जवाहर वैदिक पब्लिक स्कूल से अभिषेक कुमार, आर्य एकेडमी इंटर कालेज शाहपुर से लक्ष्य जैन, एमघ्डी पब्लिक सोहंजनी जाटान से आशीष तोमर, एसडी कन्या इंटर कालेज से सन्नुम शिफा, जवाहर नवोदय विद्यालय से अनन्या, जीएस स्कूल से निखिल गोयल, जयभारत इंटर कालेज छपार से प्रियांशी, आर्य कन्या इंटर कालेज बुढ़ाना से ज्योति निर्वाण ने क्रमशः द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

लिटिल एंजिल्स पब्लिक स्कूल से मो. यूसुफ, द एसडी पब्लिक स्कूल से सार्थक, देव पब्लिक स्कूल मंसूरपुर से अर्जुन पाल, पीटी उषा कन्या इंटर कालेज तितावी से छवि तोमर, एमजी पब्लिक स्कूल से विदुषी शर्मा, कबूल कन्या इंटर कालेज खतौली से आरती, अरविद इंटर कालेज पुरा से काजोल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20951 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =