Muzaffarnagar News: भारतीय योग संस्थान ने योग शिविर आयोजित किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में शुद्धि क्रियाएं योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य के निर्देशन में कराई गई।भारतीय योग संस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद मुजफ्फरनगर प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि शुद्धि क्रियाएं षट क्रम के अंतर्गत आती है। कुंजल क्रिया करने से एसिडिटी की समस्या का तुरंत निदान होता है।
आमाशय तथा आहार नाल की सफाई होती है जिससे उनकी क्रियाशीलता में वृद्धि होती है और हमारे भोजन का पाचन सहज और सरलता से हो जाता है। इसी प्रकार नेती क्रिया जिसके अंतर्गत रबड़ नेति सूत्र नेती व जल नेती आती है इसके करने से साइनस के दोष दूर होते हैं। नजला ,जुकाम, खांसी, ज्वर आदि मौसम परिवर्तन में होने वाले रोगों का निदान होता है।
शुद्धि क्रियाओं के अभ्यास से आंख, नाक, कान व गले के समस्त दोषों का निदान होता है। उन्होंने बताया कि मौसम परिवर्तन के समय शुद्धि क्रियाएं करने का अत्यधिक महत्व है। इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, आचार्य रामकिशन सुमन ,केंद्र प्रमुख नीरज बंसल व अक्षय शर्मा आदि ने शुद्धि क्रियाओं का अभ्यास किया। शुद्धि क्रियाओं को संपन्न कराने में अंकुर मान व मुनेश देवी का भी सहयोग रहा।
चिकित्सा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर एम पैथ पैथोलॉजी के तत्वाधान में अपना घर आश्रम शुक्रताल में निशुल्क द्वितीय चिकित्सा शिविर का किया गया। श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के प्रमुख सेवादार राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातः से अपना घर आश्रम बिहारीगढ़ शुक्रताल में श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर व एम पैथ पैथोलॉजी के तत्वाधान में निशुल्क द्वितीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया
जिसमें डाक्टर कमल गुप्ता, वरूण कुमार, रवित , नितिन,अभितेष द्वारा अपना घर आश्रम के लगभग डेढ़ सौ प्रभु जी की थायराइड, शुगर, कोलस्ट्रोल, लीवर ,यूरिक एसिड आदि की जांच कर निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां भी वितरित की गई।
इस अवसर पर अपना घर आश्रम के विनोद जी, अजय मित्तल जी, सौरभ नरूला जी, अमित गर्ग जी,हरि ओम जी ,वीरेंद्र जी व श्री सालासर बालाजी धाम के अनेकों सेवादार उपस्थित रहे।

