Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ -जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरुआत की गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण से छूटे दो वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती के टीकाकरण के लिए यह मिशन इंद्रधनुष – ४.० अभियान चलाया गया है जो अभियान तीन चरणों में पूरा होगा। जिसके पहले चरण का शुभारंभ आज सात मार्च से किया गया है,जो १४ मार्च तक चलेगा।

इसी प्रकार अप्रैल और मई में क्रमशः दूसरा और तीसरा चरण चलाया जाएगा और किसी भी कारण से नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चे और गर्भवती का टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण अभियान भी जारी रहेगा।

उद्घाटन के शुभारंभ अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शरण सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा,सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा, वीसीसीएम इमरान खान, भूपेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

रक्तदान शिविर होगा आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ८ मार्च दिन मंगलवार को समर्पित महिला शक्ति द्वारा केवल महिलाओं के लिए एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ’मुजफ्फरनगर में इस प्रकार का रक्तदान शिविर पहली बार लगाया जा रहा है जिसमें रक्तदान केवल महिलाओं द्वारा किया जाएगा

कार्यक्रम भी महिलाओं द्वारा आयोजित किया जाएगा एवं ब्लड बैंक की महिला चिकित्सकों द्वारा ही रक्त लिया जाएगा समर्पित महिला शक्ति की ब्लड कोऑर्डिनेटर राखी ग्रोवर ने बताया कि यह रक्तदान शिविर पिछले साल भी किया जाना था लेकिन कोविड-१९ नहीं किया जा सका इस बार हमें आशा है की महिलाएं बढ़-चढ़कर इस रक्तदान शिविर में हिस्सा लेंगे

पारुल कुमार ने बताया के इस रक्तदान शिविर के लिए कई महिलाओं से संपर्क किया गया है जिनमें से अधिकतर ने रक्तदान करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है २२ बार रक्तदान कर चुकी मनी पटपटिया ने सभी महिलाओं से रक्तदान के क्षेत्र में आगे आकर मानव सेवा करने की अपील की है

शालिनी आनंद ने रक्तदान शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि यह रक्तदान शिविर स्ष्ठ ब्लड बैंक भोपा रोड पर ८ मार्च को दोपहर २ः०० से ५ः०० तक आयोजित होगा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 2 =