कचहरी स्थित फैंथम हाल में राज्यमंत्री ने वैक्सीनेशन कैम्प का उद्घाटन किया
मुजफ्फरनगर। वकीलों के लिए विशेष वैक्सीनेशन कैम्प का उद्घाटन प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज सुबह किया।कचहरी स्थित फैंथम हाल में जिला बार संघ के तत्वाधान में आयोजितवकीलों के लिए एक स्पेशल कैंप स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया।
इसमें स्पेशल वकीलों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इस स्पेशल वैक्सीनेशन का उद्घाटन स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने फीता काटकर किया और मुज़फ्फरनगर के वकीलों से अपील की कि सभी लोग वैक्सीनेशन कराएं।
कोरोना से जंग जीते मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के दिशा निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग लोगों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीनेशन कैंप आयोजित कर रहा है।
इसमें सबसे बड़ी भूमिका सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार व सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल और उनकी पूरी टीम की है जो दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वकीलों के स्पेशल वैक्सीनेशन कैंप में दर्जनों वकीलों ने वैक्सीन लगवाई। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने वैक्सीन लगवाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए अपील की।
इस अवसर पर कलीराम अध्यक्ष जिलाबार संघ मुजफ्फरनगर ,अरुण शर्मा महासचिव जिलाबार संघ मुजफ्फरनगर ,सुगंध जैन अध्यक्ष सिविल बार ऐसोसिएशन मुजफ्फरनगर ,मौहम्मद इस्लाम, सुरेंद्र मैनवाल, ललित भारद्वाज अमित भारद्वाज अर्पित मित्तल ,धीरेन्द्र मलिक, सन्नी काजी,गोपाल मोहन गौड, संदीप कटारिया, प्रदीप मलिक पूर्व महासचिव, औंकार तोमर,राजबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

