Muzaffarnagar News: एस०डी० ऑफ कॉमर्स में आयोजित हुआ इंटरनेशनल फैमिली दिवस – २०२३
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस०डी० ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में इंटरनेशनल फैमिली दिवस २०२३’ पर एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन गृहविज्ञान संकाय एवं एक्टिविटी क्लब द्वारा संयुक्त किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० सचिन गोयल, आईक्यूएसी समन्वयक डा० सौरभ जैन, डीन डा० नवनीत वर्मा व विभागाध्यक्षा श्रीमति नीतू गुप्ता ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वल्लित करके किया ।
प्रतियोगिता में एम०एस०सी (फूड एण्ड न्यूट्रिशन) व बी०एस०सी० (गृहविज्ञान) की ५० से अधिक ने प्रतिभाग किया जिनमें शाजिया रहबर, सल्तनत अंसारी, इजाशा, तानिया राठी, सृष्टी पुण्डीर, आंचल, विदूषी, अंजली, मनिषा, आंचल रानी, आयुषी, मंजू, आनविका शर्मा, गुलशन, आरती, आस्था, अकांक्षा, आयशा, दीपा, नाजिश, कुलसुम, रिया, तनु, व माही आदि छात्राओं के निबंध को सराहा गया।
प्रतियोगिता का संचालन श्रीमति नीतू गुप्ता ने किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्रीमति सपना चौहान, श्रीमति सोनम चौहान रहे व एक्टिविटी क्लब से सदस्य डा० बुशरा आकिल, डा० नवेद अख्तर, श्रीमति अंजू कुमारी, श्रीमति नुपुर अरोरा, श्रीमति गरिमा कंसल ने विशेष भूमिका निभाई
इस प्रतियोगिता प्रथम स्थान शाजिया रहबर, द्वितीय स्थान वैष्णवी अग्रवाल व तृतीय स्थान आंचल त्यागी तथा सांवत्ना पुरूस्कार खुशी त्यागी ने प्राप्त किया । प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने कहा कि इस बात से इंकार नही किया जा सकता कि संयुक्त परिवार को लेकर देश और दुनिया में जागरूकता का भारी अभाव है। संयुक्त परिवार की विशेषताओं को बताते हुए उन्होने कहा की परिवार एक वृक्ष के समान है जो सभी को छाया, फल और स्नेह बिना किसी भेद-भाव के प्रदान करता है।
अंत में गृहविज्ञान संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति नीतू गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने वक्तव्य में संयुक्त परिवार के महत्व को बताते हुए कहा कि परिवार प्रणाली सामाजिक एकजुटता और निर्मल समाज का सबसे आवश्यक तत्व है। माता-पिता की कामकाजी परिस्थितियाँ उन्हें उनके परिवारों के लिए एक स्मार्ट भूमिका निभाने के लिए प्रभावित करती हैं। एक खुशहाल और स्वस्थ परिवार एक सहायक समाज के लिए बनाता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमनि नीतू शर्मा, श्रीमति अंजू कुमारी, डा० अनामिका पंवार, डा० अपर्णा शर्मा, शिवांगी वशिष्ठ, पिंकी व पूजा मलिक का योगदान रहा ।

