Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला चिकित्सालय का प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)जिला चिकित्सालय का प्रभारी मंत्री व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान मरीजों व तीमारदारों से की बातचीत जिला अस्पताल की व्यवस्थाओ का जायजा लिया । डॉक्टरो व सीएमओ से जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर की बातचीत

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी है जिसको सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने हमें बताया है। हम शासन के सामने यह बात रखेंगे और जल्दी ही जिला चिकित्सालय में नए डॉक्टरो की तैनाती की जाएगी।

आबकारी मंत्री के औचक निरीक्षण में डीएम चंद्र भूषण सिंह एसएसपी विनीत जयसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

समस्याएं सुन किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओंध्शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21637 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 6 =