Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांव खेड़ीवीरान में ज्वैलर्स विकास शर्मा से लूट

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलर्स को लूट लिया। बाइक पर सवार होकर जा रहे ज्वेलर्स को बदमाशों ने कट्टे की बट मारकर घायल कर दिया और लाखों रुपए की सोने चांदी से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल ज्वैलर का उपचार करा कर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की है।

मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी विकास शर्मा ने थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव खेड़ीवीरान मैं सुनार की दुकान कर रखी है। विकास शर्मा ने बताया कि गत शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था।

बहादुरपुर रोड पर पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। बहादुरपुर में कोल्हू के समीप बदमाशों ने बाइक सामने अड़ा कर उसे रोक लिया और हथियारों के बल पर उसका बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक बदमाश ने कट्टे की बट सिर में मार मार कर उसे गंभीर घायल कर दिया और उसका बैग लूटकर फरार हो गए।

विकास शर्मा ने बताया कि उसके बैग में करीब सवा किलो चांदी और २ तोला सोना था। विकास के अनुसार उसका डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 8 =