Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला कृषि एंव औद्योगिक प्रदर्शनी में हुआ कैलाश खैर लाइव परफोरमेन्स का आयोजन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी २०२१-२२ में कैलाश खैर लाइव परफोरमेन्स का आयोजन जी०आई०सी० मैदान में किया गया। जिसका शुभारम्भ मा० केद्रीय राज्य मंत्री डा० संजीव बालियान, मा० राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल, जिला अध्यक्ष विजय  तथा आयुक्त सहारनपुर मण्डल, जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

आयोजन में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिह, सिटी मजीस्ट्रेट अनूप कुमार मौजूद रहे। गायक कैलास खैर ने तराने छेड़े तो युवा झूम उठे देव फिल्म के गाने पिया के रंग रंगदीनी ओढनी सुनाया खैर ने तेरे बिन नही लगता दिल मेरा ढोलना सुनाकर दर्शको की वाह-वाही लूटी तथा दर्शको ने देर रात तक कार्यक्रम क आनन्द लिया।

युवाओ को कैलाश खैर का देशी अंदाज बहुत भाया । इसी प्रकार कल २५ दिसंबर को सायः ४ः०० बजे दंगल का आयोजन किया जायेगा। जिसके संयोजक पुलिस अधिक्षक नगर, परियोजना अधिकारी डूडा, इसराईल पहलवान, जितेन्द्र सिह, अमित चौधरी होगे और आयोजक डूडा विभाग रविन्द्र चौधरी, आलोक स्वरुप होगे।

इसी प्रकार सांय ६ः३० बजे म्यूजिक नाइट का कार्यक्रम जी०आई०सी० मैदान में आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक श्री चमनलाल अभिहित अधिकारी, अरविन्द राठी स्वामी हल्दीराम मंसूरपुर, पीयूष अग्रवाल मूलचंद रिसोर्ट, हरेन्द्र सिह स्वामी देवराना रिसोर्ट, भारत भूषण, राजकुमार सिद्धार्थ, मनुप्रिय मजदूर होगे। आयोजक स्वामी हल्दीराम मंसूरपुर, पीयूष अग्रवाल मूलचंद रिसोर्ट, देवराना रिसोर्ट रहेगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 4 =