Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: यातायात सुरक्षा के संबध मे एडीएम प्रशासन ने ली बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार मे यातायात सुरक्षा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत सभी ब्लैक स्पॉटो को चिन्हित करते हुए निस्तारण प्रक्रिया समय रहते अमल में लाई जाए ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लग सके।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जन सामान्य को यातायात नियमों का अधिक से अधिक पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक अपने अपने वाहन चलाते हुए शत प्रतिशत रुप से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे तो निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में भी कमी आ सकेगी।

इसी क्रम मे सभी संबधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि सडको को माननीय मुख्यमंत्री जी के कथनानुसार गढढामुक्त करने के अभियान मे तेजी लाये।सड़क सुरक्षा की बैठक की समीक्षा करते हुये कहा कि जनपद में प्रदूषण जॉच केन्द्रों का औचक निरीक्षण समय समय पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया जायें ।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध पार्किंग, आवेरस्पीड करने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुये उनके चालान काटे जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें, ताकि जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके और किसी के भी द्वारा यातायात नियमों का उल्लघन न किया जा सकें। उक्त के दौरान परिवहन विभाग, यातायात विभाग, शिक्षा विभाग व पुलिस विभाग सहित संबधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =