Muzaffarnagar News: कपिल की भागदौड रंग लाई- नए पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की
मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News:मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुजफ्फरनगर में नए पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।
जनपद में वीआईपी आगंतुकों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस के निर्माण को लंबे समय से प्रयासरत सदर विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग किमी०-१२२ के समीप पुराने बाईपास की अनुपयोगी भूमि पर नए निरीक्षण भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।
मंत्री कपिल देव ने अधिशासी अभियंता एस.पी. सिंह, ए.ई. एस.के. सैनी एवं पी.डब्ल्यू.डी. के अन्य अधिकारियों के साथ साइट का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्च गुणवत्ता एवं आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का धन्यवाद देते हुए कपिल देव ने बताया कि लगभग ४ करोड़ की लागत से ५,००० वर्ग मीटर में ८ कक्षों का एक भव्य गेस्ट हाउस बनेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के चंहुमुखी विकास को कृत संकल्पित है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, कपिल त्यागी, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, सागर बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

