Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: खतौली तहसील बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकरिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ।
खतौली तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छत्रपाल सिंह एडवोकेट व सचिव नवीन कुमार गौतम एडवोकेट ने आज समस्त नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर प्रमोद त्यागी एडवोकेट व सपा जिलाध्यक्ष मेरठ राजपाल सिंह मुजफ्फरनगर जिला बार संघ अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने नवनिर्वाचित कार्यकरिणी को बधाई देते हुए जनता की जनसमस्याओं के निराकरण व सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने संविधान की गरिमा बनाये रखने की दिशा में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम को जिला बार संघ अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट सपा जिलाध्यक्ष मेरठ राजपाल सिंह ने सम्बोधित करते हुए अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए नई योजनाओं को लागू कराने में सहयोग का आश्वासन दिया।

निःशुल्क मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएसएम शुगर मंसूरपुर के सौजन्य से गांव भीक्की प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन ललिता पत्नी पिंटू, डॉक्टर पूर्वी, फैक्ट्री मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक उत्तम वर्मा, उप प्रबंधक गन्ना दिनेश सिंह, सहायक अधिकारी करण सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया

स्वास्थ्य शिविर में १०० से अधिक मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई, इस दौरान हरपाल प्रधान मोहम्मद उस्मान, चंद्रपाल, प्रधानाध्यापिका कुसुमलता, राजीव कुमार, अरुण सैनी, देवेंद्र शर्मा, अभिनंदन शर्मा, सतीश शर्मा, सोनू शर्मा, रामनिवास शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  गांधी कालोनी स्थित श्री श्री गोलोकधाम मंदिर में आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नव निर्माण भवन श्री ब्रज गोपेश्वर धाम में शिला पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सभी श्रृद्धालूओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया। भूमि पूजन मे समाजसेवी प्र्रेम प्रकाश अरोरा सहित कई गणमान्य लोगो ने भूमि पूजन मे हिस्सा लिया। तथा मंदिर प्रागण मे हो रहे अनुष्ठान व कार्यक्रम मे सम्मलित हो धर्म लाभ उठाया। इस दौरान श्री श्री गोलोक धाम मंदिर समिति के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

सफाई अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  कार्यालय नगर पंचायत चरथावल के सामने के नाले की सफाई वरिष्ठ लिपिक सचिन कुमार ने अपनी देखरेख में जेसीबी मशीन और कर्मचारियों को साथ लेकर कराई।समस्त विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था संबंधित क्षेत्रों में कराया गया।

शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकाय/नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य,शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है

वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया गया। कार्यालय नगर पंचायत चरथावल के सामने के नाले की सफाई वरिष्ठ लिपिक सचिन कुमार ने अपनी देखरेख में जेसीबी मशीन और कर्मचारियों को साथ लेकर कराई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20857 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 9 =