Muzaffarnagar News: क्रांति सेना ने त्यौहार को लेकर की वार्ता
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना पदाधिकारियों ने नगर में कुछ दुकानों पर विशेष समुदाय द्वारा नाम बदलकर हिंदू बहन बेटियों के मेहंदी लगाने पर ऐतराज जताते हुए कहां की ऐसी दुकानों को चिन्हित कर वहां पर मेहंदी लगाने वाले मुस्लिम समुदाय के युवाओं को हटाया जाए।
हमारी बहन बेटियों को मेहंदी लगाने में सिर्फ महिलाएं ही हो तो ज्यादा अच्छा होगा चाहे वो किसी समुदाय की क्यों ना हो/ सी. ओ.सिटी ने क्रांति सेना पदाधिकारी को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी बातों को ध्यान में रखते हुए मेहंदी लगाने वाले सभी दुकानदारों को आपकी बातों से अवगत करा दिया जाएगा।
क्रांति सेना पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन एवं आम जनता से इस मुहिम में सहयोग करने का निवेदन करते हुए कहा लव जिहाद व धर्मांतरण जैसी घटना से अपनी बहन बेटियों को जाग्रीत करने व बचाने के लिए इस तरह की मुहिम चलाने की सभी हिंदू संगठनों को आवश्यकता है।

