Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कई को मिली जिम्मेदारी, संजीव प्रधान एडवोकेट जिला सचिव समाजवादी पार्टी का मनोनयन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर । सपा कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में सपा हाईकमान के निर्देश पर कई नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा हाईकमान के निर्देश पर संजीव प्रधान एडवोकेट निवासी ग्राम नंगला मुबारिक को जिला सचिव समाजवादी पार्टी का मनोनयन पत्र सौंपते हुए अन्य कार्यक्रर्ता धनवीर कश्यप खतौली को जिला उपाध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम एडवोकेट को जिला सचिव समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर पद पर मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी निष्ठावान व सपा की नीतियों के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर सम्मान देने में सबसे आगे रहती है

सपा में संजीव प्रधान एडवोकेट, धनवीर कश्यप,आमिर कासिम एडवोकेट को नई जिम्मेदारी उनकी सक्रियता को देख कर दी गई है सभी निष्ठावान सक्रिय कार्यकर्ताओं को पूर्ण सम्मान दिया जाएगा।

मीटिंग में मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर, जिलाध्यक्ष मजदूर सभा नासिर राणा,सलमान त्यागी, आशीष त्यागी, एहसान अंसारी सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + eleven =