Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दो छात्राओं सहित कई घायल, उपचार के लिए मेरठ रैफर

भोपा।(Muzaffarnagar News)  टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर बाइक सवार दो युवतियों सहित पांच घायल हो गये। जिन्हे पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार बाईक सवार एक युवक व दो युवती प्रैक्टिकल देने जा रहे थे

जैसे ही वे कावड मार्ग नहर पटरी पर पहुंचे कि इसी बीच टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आ जाने से उक्त तीन युवक सडक हादसे मे घायल हो गए। सडक हादसे पर दर्जनो ग्र्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बूलैन्स 108 की मदद से भोपा सीएचसी भिजवाया। बताया जाता है कि अधिक चोट के कारण उक्त तीनो युवको को उपचार के लिए मेरठ रैफर किया गया। पुलिस ने घायलो के परिजनो को इसकी सूचना दी।

 

साइबर हेल्प सैन्टर का सराहनीय कार्य जारी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा आनलाइन ठगी के शिकार लोगों को लगातार रूपये वापस कराने का कार्य जारी है। आवेदक रवि पांचाल पुत्र तेजपाल सिंह निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा ऐनी डेस्क ऐप डाउनलोड कराकर उनसे ७,०००- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फिल्पकार्ड को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा कुल धनराशि ७,०००- रूपये में से आंशिक धनराशि ४,४६३- रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराए जाने के प्रयाश जारी हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 14 =