Muzaffarnagar News- मायावती का केक काटकर मनाया जन्मदिन- सांसद मलूक नागर बोले-दबे-कुचलों की आवाज है बसपा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर के बसपा कार्यालय पर पार्टी मुखिया मायावती का ६७ वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। इस मौके पर बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में बिजनौर सांसद मलूक नागर मुख्य अतिथि रहे। रविवार को बसपा अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का ६७वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।
जिला अध्यक्ष सतीश रवि ने बताया कि बिजनौर सांसद मलूक नागर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर से पधारे। बसपा नेता जियाउर्रहमान ने पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन का केक काटा और सबको खिलाया।
बिजनौर सांसद मलूक नागर ने कहा कि वह इस खुशी के मौके पर अपनी पार्टी की मुखिया के दीर्घायु होने की कामना करते हैं। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बसपा नेता जियाउर रहमान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में दबे-कुचले और पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ जा रही है।
बसपा के जिला कार्यालय पर संगठन के सभी यूनिटों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर बसपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक भी खिलाया। आसपास के लोगों को मिठाई का वितरण भी किया गया।
सुशील शर्मा ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा सरकार बदलाव और कानून व्यवस्था की बात करती है लेकिन बदलाव किसी प्रकार का कुछ नहीं है। कानून व्यवस्था आज भी बेकार है। हर आदमी दुखी है। जिस जनता के लिए सरकारी काम करती है यदि जनता सुखी है तो राजा को पता लग जाता है कि जनता सुखी है तो राजा भी सुखी है। उन्होंने कहा कि बहन जी के शासन में कोई भी काम अधिकारी करने से मना नहीं करते थे।
आज जो भी अधिकारी है वह अपनी मर्जी का काम कर रहे है बीजेपी का कोई नेता भी काम के लिए कहता है। तो अधिकारी उसकी भी नहीं सुनता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों को समझना होगा कि बहन जी का शासन कैसा रहा।
अबकी बार यदि जनता उसी प्रकार का शासन चाहती है। तो अब की बार २०२४ के लोकसभा चुनाव में बसपा को मौका देख कर देखें। फिर एक बार दोबारा से खुशहाली आएगी। विधानसभा प्रभारी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि ६७वें जन्मदिन पर ६७ किलो दूध व ६७ पोंड का केक काटकर गरीबों मे बाटा है।

