Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव को बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इस्कॉन प्रचार समिति के तत्वाधान मे भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आगामी 3 जुलाई 2022 दिन रविवार से प्रारम्भ होने वाले इस धार्मिक आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

नई मन्डी पटेल नगर स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान इस्कॉन प्रचार समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी मनीष कपूर व समाजसेवी मनमोहन जैन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विगत 22 वर्षो से नई मन्डी वकील रोड स्थित मेहता क्लब मे इस्कॉन प्रचार समिति सम्बद्ध अर्न्तराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ के तत्वाधान में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव मनाया जाएगा।

उन्होने बताया कि यह महोत्सव 3 जुलाई रविवार को भगवान जगन्नाथ के आगमन के उपलक्ष में आर्शीवाद बैंकट हॉल में सायं 07 बजे प्रारम्भ होगा। जिसमें भव्य संकीर्तन कथा व्यास साक्षी गोपाल दास जी के द्वारा होगा एवं भगवान को 56 भोग लगाए जायेंगे तथा अमृतमय भण्डारे का आयोजन होगा।

दिनांक 4 जुलाई दिन सोमवार को भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा दोपहर 3 बजे नई मन्डी, मेहता क्लब से प्रारम्भ होगी। यह रथयात्रा वकील रोड से होते हुए गउशाला रोड,भोपा रोड फ्लाई ओवर से मालवीय चौक, सदर बाजार से कोर्ड रोड होते हुए मनु स्वीटस से शिव मूर्ति और पुनः एस.डी.मार्केट से बालाजी चौक से सिविल लाईन फ्लाई ओवर से होते हुए लक्ष्मी नारायण मन्दिर गांधी कालोनी पर एक विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न होगी।

इॅस्कान प्रचार समिति सभी मुजफ्फरनगर वासियों से सभी कार्यकर्ताओं मे सम्मलित होने का आग्रह करती है। सभी भगवान जी के रथ के रस्से को खींचकर, उनका प्रसाद पाकर, कीर्तन एवं नृत्य करके भगवान जगननाथ का आर्शीवाद प्राप्त करें। प्रेसवार्ता के दौरान समिति के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, कुलवंत सिंघल, अजय कपूर, मनोज खण्डेलवाल, मनीष कपूद, सुशील अग्रवाल, अमित गर्ग, आकाश गुप्ता, राकेश जैन आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + sixteen =