News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बुजुर्ग महिला की हत्याMuzaffarnagar News
रतनपुरी। (Muzaffarnagar News) कैलाशनगर में रसोई में खाना बना रही उर्मिला (६५) की पीछे से धारदार हथियार से वार कर अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई बुजुर्ग महिला की हत्या से जहां एक तरफ ग्रामीण इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया आनन फानन में ही स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ बुढ़ाना सहित आलाधिकारियों को भी दौड़ लगानी पड़ गई । जहां काफी हंगामे के बाद पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारीयों ने मुआवजे की घोषणा सहित जल्द हत्या के खुलासे का आश्वाशन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने शव उठने दिया। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त मृतक महिला घर में अकेली थी मृतक महिला उर्मिला का बड़ा बेटा राजू गांव में दूध की डेयरी पर गया हुआ था, जबकि छोटा बेटा संदीप उर्फ छोटू किसी काम से सिकंदरपुर गांव गया हुआ था।
बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला रसोई में खाना बना रही थी इसी दौरान किसी ने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी छोटा बेटा घर लौटा तो रसोई और आंगन में खून बहता देख उसकी चीख निकल गई। इसके बाद उसने शोर मचा दिया इस दौरान चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मोके पर जमा हो गए रसोई में उर्मिला का शव पड़ा हुआ था महिला के हाथों पर भी चोट के निशान मिले हैं। रतनपुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है घटना के बाद मृतक के छोटे बेटे संदीप ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है। उधर सीओ बुढ़ाना विनय गौतम आसपास के थानों की पुलिस के मोके पर पहुंचे पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो परिजनों ने विरोध करते हुए पहले वारदात के खुलासे की मांग की। वहीं घटना की जानकारी लगने पर तहसीलदार खतौली आरती यादव भी मौके पर पहुंचीं फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है मोके पर जुटे ग्रामीण २० लाख रुपये की आर्थिक सहायता और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग पर अड़े रहे तहसीलदार आरती यादव ने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उधर पुलिस की तरफ से सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने भी जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।।

जिला कारागार का किया औचक निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कारागार में शामली डिस्ट्रिक्ट जज गिरीश कुमार वैश्य, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक कुमार, मुजफ्फरनगर जिला विधिक प्राधिकरण सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक जायसवाल ने किया महिला व पुरुष जिला कारागार का निरीक्षण। इस दौरान जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा अधिकारियों की अगुवाई करते नजर आए और जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने सभी को जेल का निरीक्षण कराया। वही पीएलवी से जुड़े रजनी पंवार, शिवा, अजय कौशिश आदि भी मौजूद रहे। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा की माननीय जिला न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य व डीएम शामली जसजीत कोर व एसपी अभिषेक कुमार शामली ने १ साल के अंदर जिला कारागार की कायापलट करने पर जमकर तारीफ की और उनके सराहनीय कार्य को जमकर सराहा और कहां की जेल में बदलाव से महिला व पुरुष बंधुओं में आत्मविश्वास जागरूक हुआ है और वह लोग बाहर आने के बाद सेल्फ डिपेंड हो जाएंगे और समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने कहा कि जल्द ही आपको जिला कारागार के अंदर और भी नए कार्य वह बदलाव देखने को मिलेंगे।।

 

7 जुआरी जुआ खेलते हुए दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे सटोरियो और जुआरीयो के कमरतोड अभियान के अभियान के अंतर्गत आज छपार पुलिस ने जुआ खेलते हुए ०७ जुआरियो को मौके से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से ५,४०० रुपये नकद और ५२ ताश के पत्ते बरामद किए गए है। सूत्रो के अनुसार सूचना के आधार पर छपार पुलिस द्वारा अभियुक्त मौसम के मकान में जुआ खेलते हुए ०७ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तो मे मौसम पुत्र मंजूर, हासिम पुत्र खालिक, वकील पुत्र मुंडा, मन्नान पुत्र वहाब, तासीन पुत्र अब्दुल रहमान, फुरकान पुत्र अली मोहम्मद, सत्तार पुत्र कय्यूम निवासी कस्वा व थाना छपार, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से ५,४०० रुपये नकद और ५२ ताश के पत्ते बरामद किए गए है।

 

2 हत्यारे किये गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र फुगाना में अभियुक्त आशु उर्फ आशीष व अज्ञात द्वारा वादी के भाई सतेन्द्र उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना फुगाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना फुगाना पुलिस द्वारा ०२ हत्यारे अभियुक्तों को लोई नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त आशू उर्फ आशीष पुत्र सौराज निवासी ग्राम व थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर, सौराज पुत्र दरिया सिंह निवासी ग्राम व थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमन्चा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर। (घटना में प्रयुक्त) बरामद की। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि किसी व्यक्ति ने मृतक सतेन्द्र उर्फ पप्पू के पिता राजसिंह की करीब ०१ वर्ष पूर्व ईख के खेत में किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी, जिसका शक मृतक व मृतक का पिता अभियुक्त आशु उर्फ आशीष पर करते थे, पूर्व में मृतक सतेन्द्र द्वारा सौराज के साथ मारपीट भी की थी, जिसके चलते आशु उर्फ आशीष व उसके पिता सौराज द्वारा योजनावद्ध तरीके से सतेन्द्र उर्फ पप्पू की हत्या कर दी थी।

 

कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हत्या करने वालों को फाँसी की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हिन्दू संघर्ष समिति ने उदयपुर में कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हत्या करने वालों को फाँसी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपाराजस्थान के उदयपुर शहर में एक हिन्दू युवक कन्हैया लाल तेली की दिनदहाड़े आतंकवादियों द्वारा गला काटकर नृशंस हत्या की गई है जो राज्य की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। राजस्थान में जब से कांग्रेस सरकार बनी है तभी से लगातार हिन्दुओं पर हमलों की घटना हो रही हैं जिससे लगता है कि हिन्दुओं पर हमला करने वाले एक संप्रदाय विशेष के लोगों को राजस्थान सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है अतः ऐसी सरकार को आपके द्वारा बर्खास्त किए जाने की आवश्यकता है। इस घटना में हत्या आरोपी खुलेआम धार्मिक नारे लगा रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री की भी हत्या करने की खुली धमकी दे रहे हैं जोकि बहुत गंभीर बात है इन हत्यारों के पीछे कौन सी ताकते हैं उनका भी पर्दाफाश होना चाहिए एवं इस घटना की जांच सीबीआई या अन्य किसी केन्द्रीय एजेंसी से कराई जाए। इस घटना को अंजाम देने का उद्देश्य देश के हिन्दू समाज को भयभीत करना भी है इस घटना से देश के हिन्दू समाज में भय व्याप्त हुआ है अतः फतवा देने वाले और हिन्दू समाज को धमकी देने वाले जेहादी मानसिकता के लोगों के खिलाफ देश में कड़े कानून बनाने की जरूरत है। मृतक ने पुलिस प्रशासन से घटना से काफी पहले ही सुरक्षा मांगी थी और बताया था कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही हैं इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन ने उसे सुरक्षा नहीं दी ना ही धमकी देने वाले हत्यारों के खिलाफ पूर्व में कोई कार्यवाही की ऐसे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस प्रकार की घटना देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है और आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करता है। हम एक देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपसे से अनुरोध करते हैं कि ऐसे कट्टरपंथी मानसिकता के लोग और संगठनों पर तुरन्त कार्यवाही होनी चाहिए। इस मौके पर पंवार, सुभाष चौहान, संजय मिश्रा, पवन मित्तल,हरीश पालीवाल, देशराज चौहान, सीताराम त्यागी,पंकज तनेजा,कुलदीप शर्मा, सतीश तायल, मनीष,राजकुमार, दीपक,अमित बालियान, राजेश शर्मा, कमलदीप गंगवाल, अंजेश गुर्जर,अखिलेश पुरी, अंकित पुंडीर,सुरेंद्र भारद्वाज, राजकुमार सुजड़ू, रंजीत शर्मा, रवि वर्मा, शुभम,सुमित,रचित,बाबूराम, मोनू प्रजापति, बोबी,श्याम सिंह,राहुल,अशोक कुमार,शिवम कुमार,अनुज सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

 

ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग से मिला आईआईए का प्रतिनिधिमंडलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आईआईए का एक प्रतिनिधिमंडल चैप्टर चेयरमैन विपुल भटनागर के नेतृत्व में राकेश यादव ज्वाइंट कमिश्नर (कार्यपालक व कॉरपोरेट) वाणिज्य कर विभाग मुजफ्फरनगर से मिला। जिसमें कुछ सदस्य इकाइयों की जीएसटी से संबंधित आ रही समस्याओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया।मुख्यतया रजिस्टर्ड डीलर से खरीद करने पर उसकी चेन में किसी व्यापारी या उद्यमी के डिफालट पर खरीदार फर्म द्वारा उचित साक्ष्यों के साथ खघ्रीद होने पर भी खरीदार की आईटीसी ब्लॉक कर उसे नोटिस देने के मामले पर चर्चा हुई। जिस पर ज्वाइंट कमिश्नर राकेश यादव ने कहा कि यदि मैन्युफैक्चरर से माल खघ्रीद है और ट्रेडर की आईटीसी ब्लॉक है,ऐसे में उसका आईटीसी ब्लॉक किया जाना गलत है द्य अश्वनी खंडेलवाल ने कहा की मैन्युफैक्चरर के केस में भी उसकी आईटीसी ब्लॉक ना करके उसे अपना जवाब देने तक व कोई निर्णय होने तक उसका आईटीसी ब्लॉक नहीं किया जाना चाहिए । विपुल भटनागर ने कहा की ये विषय मेरठ में हुई सीजीएसटी की बैठक में भी मांननीय राज्यमंत्री वित्त केन्द्र सरकार के आगे भी उठाया था यदि इस प्रकार आईटीसी ब्लॉक किए जाएँगे तो उद्योग चलाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाएगा द्य पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि सरकार की मंशा उद्योग व व्यापार को सुगमता से चलाने की है अधिकारियों को भी शासन की मंशानुरूप उद्यमी का सहयोग करना चाहिए ना की उसका उत्पीड़न । ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा कि जीएसटी से संबंधित आपकी जो भी विभागीय स्तर की समस्याएं हैं उनका शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा प्रतिनिधी मंडल में सचिव मनीष भाटिया, इलेक्ट्रिसिटी कमेटी के सदस्य अश्वनी खंडेलवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुधीर गोयल, शमित अग्रवाल, राजू अग्रवाल, प्रवीण खेड़ा अजय अग्रवाल विपिन संगल आदि उद्यमी उपस्थित रहे।

पवन बने अध्यक्ष व सचिव बने मनोज गर्ग
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News) रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट ३१०० के अंतर्गत रोटरी क्लब विशाल मुजफ्फरनगर की एक कार्यकारिणी सभा कल रात एक रेस्टोरेंट में चार्टर प्रेजिडेंट रो० शरद जैन जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
सर्व प्रथम नए सत्र २०२२-२३ के लिए रो० पवन कुमार गोयल को अध्यक्ष, रो० मनोज गर्ग को सचिव व रो० नवीन सिंघल को कोसाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
मनोनीत क्लब अध्यक्ष रो० पवन कुमार गोयल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आपने जो जिमेदारी हमें सोपी है वह हम आपके सहयोग से पूरा करेंगे और अपने क्लब रोटरी विशाल को डिस्ट्रिक्ट ३१०० में उचाईयो पर पहुचाने का भरसक प्रयत्न करेंगे और सभी रोटेरियन्स साथियों का आभार जताया।
नए सत्र की प्रथम बोर्ड मीटिंग में सचिव रो० मनोज गर्ग ने प्रत्येक एजेंडे पर सदन की चर्चा कराकर अनेको प्रस्ताव ध्वनि मत से पास कराए- जैसे नए सत्र का शुल्क निर्धारण, एक जुलाई को सकीर्तन भवन नई मंडी में भव्य आरती कार्यक्रम, एक जुलाई को मेरठ में होने वाले रोटरी सामूहिक अधिष्ठापन में चलकर अध्य्क्ष व सचिव को रोटरी इंटरनेशल के डायरेक्टर के करकमलों द्वारा कॉलर पहन कर विधिवत अधिष्ठापित होना, जुलाई में मैंगो पार्टी, जुलाई माह में ही पौधरोपण ।
पूर्व अध्यक्ष रो० प्रदीप गोयल के प्रस्ताव पर विशेष रूप से एक सेवा प्रोजेक्ट जिसमे कैदी महिलाओं के सिलाई कढ़ाई करने के लिए अलग से बैठने हेतु एक शेड का निर्माण रोटरी क्लब विशाल की और से किया जाएगा। आपको बताते चले अभी पिछले दिनों महामहिम माननीय राज्यपाल श्रीमती आनन्दी पटेल जी ने जेल में कैदी महिलाओं को स्वालंबन कार्य के लिए सिलाई मशीने भेंट की थी उन्ही सिलाई मशीनों से कैदी महिलाओ द्वारा बहुत ही अच्छे सुंदर कपड़े के थैले सिले गये, उन सिले हुए थैलो कि बहुत सराहना व प्रंशसा की गई।
कार्यकारिणी सभा मे रो० शरद जैन, रो० प्रदीप गोयल, रो० संजय कर्णवाल, रो० सी०ए० राधेश्याम गर्ग, रो० विजेंदर अग्रवाल, रो० सुरेश चंद, रो० आनन्द बंसल, रो० अजय गुप्ता, रो० सी०ए० विपिन कुच्छल, रो० अमरीश अग्रवाल, रो० योगेंद्र मित्तल राजू, रो० प्रवीण सिंघल, रो० सी०ए० संजय संगल, रो० अजय गुप्ता नोकिया वाले, रो० योगेंद्र नारंग, रो० ड़ा पी० के० काम्बोज, रो० देवेंद्र सिंघल, रो० रजनीश गुप्ता, रो० राजेश शरण, रो० कमल गोयल, रो० अजय अग्रवाल सी०ए० व रो० एडवोकेट अवधेश वर्मा उपस्तिथ रहे।

मौसम में ठंडक, गर्मी से राहतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। बुधवार की देर रात्री से ही कई इलाकों में बारिश होने के कारण मौसम ठंडा हुआ। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, तापमान गिरने के कारण भीषण गर्मी और उमस भी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज मुजफ्फरनगर और आस.पास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
तापमान में आई गिरावट से मिला सुकून-जून के पहले सप्ताह से मुजफ्फरनगर में पिछले २० दिनों से सुबह से ही तापमान ३५ डिग्री तक पहुंच रहा था। दोपहर में पारा ४० डिग्री तक जा रहा था। भीषण गर्मी,लू और तेज धूप के कारण लोग परेशान थे। गुरुवार सुबह आई बरसात के बाद लोगों को कुछ चौन मिला। आज सुबह से तापमान २७ डिग्री सेल्सियस है। बादल छाए हुए हैं, इसकी वजह से गर्मी में कुछ सुकून है।

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव को बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इस्कॉन प्रचार समिति के तत्वाधान मे भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आगामी 3 जुलाई 2022 दिन रविवार से प्रारम्भ होने वाले इस धार्मिक आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। नई मन्डी पटेल नगर स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान इस्कॉन प्रचार समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी मनीष कपूर व समाजसेवी मनमोहन जैन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विगत 22 वर्षो से नई मन्डी वकील रोड स्थित मेहता क्लब मे इस्कॉन प्रचार समिति सम्बद्ध अर्न्तराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ के तत्वाधान में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होने बताया कि यह महोत्सव 3 जुलाई रविवार को भगवान जगन्नाथ के आगमन के उपलक्ष में आर्शीवाद बैंकट हॉल में सायं 07 बजे प्रारम्भ होगा। जिसमें भव्य संकीर्तन कथा व्यास साक्षी गोपाल दास जी के द्वारा होगा एवं भगवान को 56 भोग लगाए जायेंगे तथा अमृतमय भण्डारे का आयोजन होगा।
दिनांक 4 जुलाई दिन सोमवार को भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा दोपहर 3 बजे नई मन्डी, मेहता क्लब से प्रारम्भ होगी। यह रथयात्रा वकील रोड से होते हुए गउशाला रोड,भोपा रोड फ्लाई ओवर से मालवीय चौक, सदर बाजार से कोर्ड रोड होते हुए मनु स्वीटस से शिव मूर्ति और पुनः एस.डी.मार्केट से बालाजी चौक से सिविल लाईन फ्लाई ओवर से होते हुए लक्ष्मी नारायण मन्दिर गांधी कालोनी पर एक विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न होगी। इॅस्कान प्रचार समिति सभी मुजफ्फरनगर वासियों से सभी कार्यकर्ताओं मे सम्मलित होने का आग्रह करती है। सभी भगवान जी के रथ के रस्से को खींचकर, उनका प्रसाद पाकर, कीर्तन एवं नृत्य करके भगवान जगननाथ का आर्शीवाद प्राप्त करें। प्रेसवार्ता के दौरान समिति के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, कुलवंत सिंघल, अजय कपूर, मनोज खण्डेलवाल, मनीष कपूद, सुशील अग्रवाल, अमित गर्ग, आकाश गुप्ता, राकेश जैन आदि उपस्थित रहे।

 

वाहन चोर को दबोचा
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) पुलिस को मिली बड़ी सफलता ०३ शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया. जिनके कब्जे से ०३ कार ईको व एक मोटर साइकिल व ०१ अवैध तमंचे बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना व थानाध्यक्ष शाहपुर के निर्देशन में उप०निरीक्षक सर्वेश कुमार थाना शाहपुर जनपद मु०नगर ने के दौराने चैकिग संदिग्ध वाहन में ०३ व्यक्ति आशू उर्फ आश मोहम्मद पुत्र असलम निवासी ग्राम बसधाड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर, सलमान पुत्र शमीम निवासी उपरोक्त व इरशाद पुत्र यामीन निवासी उपरोक्त से ०१ मोटर साइकिल चोरी की मय ०१ अदद तमंचा ३१५ बोर चोरी की बरामद होना व अभियुक्तगणों की निशादेही पर चोरी की ०३ ईको कार फर्जी नंबर प्लेट के बरामद होना। गिरफ्तार अभियुक्त आशू उर्फ आश मोहम्मद पुत्र असलम, सलमान पुत्र शमीम, इरशाद पुत्र यामीन निवासी ग्राम बसधाड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

करंट से घोडे की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कोतवाली क्षेत्र के नियाजीपुर में बिजली के खम्बे में आ रहे करंट की चपेट में आकर एक घोड़े की हुई मौत। वही पास में ही खेल रहे एक बच्चे को भी मामूली बिजली का करंट लगा। गनीमत रही कि बच्चे करंट की चपेट में आने से बच गया। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि अगर विधुत विभाग के कर्मचारी शिकायत पर खम्बे को ठीक कर लेते तो हादसा होने से बच जाता।

ब्लॉक दिवस पर समस्याओं का निस्तारण
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड बुढाना के ग्राम पंचायत टोडा में आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी बुढ़ाना कपिल कुमार की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत टोडा में किया गया। जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी उपस्थित हुऐ। आज ब्लॉक दिवस मे कुल २४ प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें से १२ शिकायतो का निस्तारण मौके पर करा दिया गया एवं शेष शिकायतो को निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया।

एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंची कोतवाली क्षेत्र की किदवई नगर निवासी एक महिला ने अपनी ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीडन का आरोप लगाते हुए एसएसपी को सम्बोधित प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी ससुराल वाले दहेज ना मिलने की वजह से उसे परेशान करते हैं। पीडिता का आरोप है कि उसकी ससुराल वाले दो लाख रूपये नकद व मोटर साइकिल न मिलने से नाराज चल रहे हैं तथा उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर निकाल दिया है। विवाहिता ने प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व यामीन निवासी मौहल्ला कुरैशियान बडी मस्जिद के पास ग्राम सिकरी थाना भोपा से मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी मे घर वालो ने 10 तोले सोने के जेवरात व सभी जरूरी सामान दिया था। पीडिता का आरोप है कि उसकी नन्द नन्दोई ने भी उसे भली बुरी कही। तथा धमकी देते हुए वापिस अपने घर चले गए। पीडिता ने इस सम्बन्ध मे उचित कार्यवाही की मांग की है।

 

सिलाई कढाई शिविर का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कारागार मुजफ्फरनगर में कल्याण उत्थान एवं उनको रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से कम्प्यूटर एवं सिलाई-कढाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सामाजिक संस्था आधार शिला ग्रामोत्थान सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आज इसका विधिवत उदघाटन माननीय जिला जज, शामली श्री गिरीश कुमार वैश्य एवं जिलाधिकारी, शामली श्रीमती जसजीत कौर तथा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्टेऊट श्रीमती अलका यादव द्वारा किया गया। इससे पूर्व प्रशिक्षण शिविर में पधारने पर सर्वप्रथम मॉ सरस्वती के चरणो में दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर जिला जज श्री गिरीश कुमार वैश्य ने कहा कि बंदियों के कल्याण एवं मानसिक उत्थान में ऐसे कार्यक्रमों से उनको आत्मबल मिलता है तथा भविष्य की एक रूपरेखा भी ऐसे सार्थक एवं प्रभावी प्रशिक्षणों से तय की जा सकती है। जेल में सुधार की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है। जिलाधिकारी, शामली श्रीमती जसजीत कौर ने भी कहा कि ऐसे रोजगारपरक कार्यक्रमों से महिला बंदियों को भविष्य में काफी लाभ मिल सकता है तथा उनके जीवनयापन में ऐसा प्रशिक्षण कारगर सिद्ध होगा, ऐसी हम आशा कर सकते है। मुख्य न्यायिक मजिस्टेऊट, शामली श्रीमती अलका यादव ने भी जेल में चलाये जा रहे सुधारात्मक कार्य की सराहना की। इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथिगणों द्वारा बंदी योग मित्रों को योग को लेकर जागरूक करने के चलते सम्मानित भी किया गया। सभी अधिकारियों को बुके देकर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने आदर सम्मान एवं सत्कार किया तथा कहा कि मुजफ्फरनगर जेल को बंदी सुधार गृह की ओर तेजी के साथ अग्रसारित करते हुये, ऐसे प्रेरक कार्य समय-समय पर किये जाते रहे है और भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। इस अवसर पर जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेन्द्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत, लक्ष्मी देवी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

 

संजय मित्तल ने अध्यक्ष पद परलहराया परचम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दि खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के आज चुनाव संपन्न हुए जिसमें ३१ कार्यकारिणी सदस्यों को चुना गया तत्पश्चात चुने गए ३१ कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संजय मित्तल को अध्यक्ष तथा महामंत्री श्याम सिंह सैनी कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल उपाध्यक्ष पद पर हरिशंकर तायल वह किशनचंद मुंदडा उप मंत्री पद पर अनुज बंसल व जितेंद्र कुच्छल को चुना गया चुनाव अधिकारी निरंजन कुमार ने सभी पदाधिकारियों वे निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।

डीएम-एसएसपी ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी कांवड़ यात्रा को जनपद में सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु चन्द्रभूषण सिंह एवं एसएसपी अभिषेक यादव जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण के साथ मीटिंग की गयी। मीटिंग के दौरान सभी से कांवड़ यात्रा के दौरान शिविरों के संचालन, यातायात/रुट डायवर्जन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, चिकित्सा कैम्प के लिए चिन्हित स्थान आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार विमर्श कर दिशा निर्देश दिये गये।

 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने ज्ञापन सौंपाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्थान के उदयपुर में दुकान में घुसकर हिंदू व्यापारी कन्हैया लाल की हत्या की है इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। जब से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी है तभी से ही हिंदू विरोधी कार्य हो रहे हैं राजस्थान के प्रत्येक हिंदू की रक्षा करना केंद्र सरकार का फर्ज क्योकि वहां के लोगो ने आपको भी वोट दी है आप तुरंत राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। आज पूरे देश मे इस्लामिक जिहादियों द्वारा ऐसी घटनाएं की जा रही है। लगभग ६ माह के अंतराल में देश के कोने कोने में इस छोटी छोटी घटना को अंजाम देकर विकराल रूप दिया जा रहा है इसमें कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हत्या, कश्मीर में हिंदुओं की हत्या, हिन्दुओ की शोभायात्रा पर पथराव जैसे मामले हो रहे है। अब सरकार को सख्त से सख्त कदम उठाने की जरूरत है। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता सरकारी नौकरी एक मकान और आरोपियों को १५ दिन के अंदर फासी की सजा होनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देने में मौजूद रहे विभाग अध्यक्ष ललित महेश्वरी, जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता,पंकज सह जिला सयोजक, विकास अग्रवाल नगर अध्यक्ष,भूपेंद्र सिंह जिला प्रचार प्रमुख,अनूप विभाग संगठन मंत्री, मोहित बंसल,ललित मचल,युगांतर पुंडीर नगर सयोजक,शिवम तायल,विशाल पाल, शिवम चौधरी,सचिन गुप्ता,रुपेश त्यागी,सर्वेश कुमार, मनोज मोघा,नवनीत सैनी,शिवम मेघलान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

वापस कराये 60,000-रुपये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) साइबर ठगों द्वारा की गयी ठगी का रूपया वापस दिलाने का काम साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा लगातार जारी है। विजय भारद्वाज पुत्र हरगंगे शरण शर्मा निवासी रैदासपुरी थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ’अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बन कर ६०,०००- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि ६०,०००- रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

अंडर-16 टीम के लिए खिलाड़ियों के नाम घोषित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अंतर जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट और प्रदेश की अंडर १६ टीम के चयन हेतु जनपद की अंडर १६ क्रिकेट टीम के २० खिलाड़ियों के नाम घोषित किये गए।
मुजफ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक और सचिव मनोज पुंडीर के अनुसार पंजीकृत १०२ खिलाडीयो में से चुने गए ३२ खिलाडीयो के आयु निर्धारण के लिए हुए मेडिकल टेस्ट के बाद अंतिम २० चयनित खिलाड़ी इस प्रकार है– पृथ्वी त्यागी,अश्मित बालियान, वियान जट राणा,उस्मान चौधरी,शहरयार त्यागी, अधिराज सिंह,कुमार ऋषभ ,शोएब मोहमद,हसन अब्दुल्ला, मोइन खान,शुभम पुंडीर,सार्थक कल्याणी,तनुज बालियान, आदर्श कुमार,मुकुल कुमार,लविश त्यागी, खान ,अभिनव मलिक ,अतिन कुमार,और लक्ष्य कपिल शामिल है।
स्टैंड बाय में नमन कौशिक,कृष्णा वर्मा,देवजीत राठी और ओमराज तोमर शामिल है।अगले माह अंतर जिला प्रतियोगिता में शामली और सहारनपुर की टीमें भी भाग लेंगी

 

मासूम से कुकर्म के आरोपी के आजीवन कारावास
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सात वर्षीय बालक से कुकर्म के मामले में एक साल दो माह में ही अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पॉक्सो) मुमताज अली ने मुजरिम को आजीवन कारावास व २० हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान व विशेष लोक अभियोजक पुष्पेंद्र मलिक ने बताया कि एक अप्रैल २०२१ को कस्बे के एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय बालक को वासिल सुनसान जगह ले गया और उससे कुकर्म किया। तीन अप्रैल को बालक की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बालक का मेडिकल कराया था। जिसमें बालक को चोट पाई गई थी। पुलिस ने वासिल को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। मुजरिम की जमानत हाईकोर्ट से भी खारिज होने के कारण अभी जेल में बंद है। सुनवाई के दौरान पीड़ित बालक ने कोर्ट में भी मुजरिम को पहचान लिया था। अभियोजन पक्ष ने २१ जून २०२२ से आज २९ जून तक नौ दिन के अंदर ही कुल छह गवाहों की गवाही कराई। बुधवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने व पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद एक साल दो माह की अल्प अवधि में ही अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पॉक्सो) मुमताज अली ने दोष सिद्ध पाए जाने पर मुजरिम वासिल को आजीवन कठोर कारावास व २० हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 1 =