Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सडक हादसे मे बाईक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे बाईक सवार पति-पत्नि की मौत से परिजनो मे शोक छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की ट्रान्सपोर्टनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एन.एच-58 पर आज दोपहर के वक्त कार की चपेट मे आकर बाईक सवार दम्पत्ति की मौत हो गई।

बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे अन्य वाहन चालको ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही नई मन्डी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत ही एम्बूलैन्स की मदद से घायल पति-पत्नि को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जहां डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देवबन्द निवासी इन्द्रपाल पुत्र भंवर सिह व उसकी पत्नि सर्वेश के परिजनो को इस दुखद हादसे की जानकारी दी। बताया जाता है कि इन्द्रपाल अपनी पत्नि सर्वेश के साथ आज दोपहर बाईक द्वारा देवबन्द से चलकर मुजफ्फरनगर रिश्तेदारी मे जा रहे थे कि बाईक सवार ये दोनो पति पत्नि जैसे ही नई मन्डी के ट्रान्सपोर्टनगर चौकी क्षेत्र की नेशनल हाईवे पर पहुंचे कि इसी बीच ये दोनो तेजगति के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

तथा उपचार से पूर्व उनकी मौत हो गई। इन्द्रपाल तथा उसकी पत्नि की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तुरंत ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।

दोपहर बाद पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 3 =