Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भगवान धन्वंतरि के स्मरण मात्र से रोग दूर हो जाते हैं-डॉ सतेंदर सिंह

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मे उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन व युवा कल्याण संस्था के संयुक्त तत्वाधान मे धन्वन्तरि जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह व संचालन संगठन के जिला प्रभारी इमरान राव ने किया।सर्वप्रथम भगवान धन्वन्तरि का माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर आरती कर भगवान धन्वन्तरि से विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई।

डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा आयुर्वेद के आदि प्रवर्तक भगवान धन्वन्तरि के स्मरण मात्र से रोगी मनुष्य रोग मुक्त हो जाता है। समुद्र मन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृतकलश लेकर प्राणियो के कल्याण के लिए अवतरित हुए।

समारोह को डाक्टर शहजाद राना, डाक्टर अकील अहमद, डाक्टर जावेद सैफी,शावेज सैफी राजेश,डाक्टर नफीस अहमद आदि ने सम्बोधित किया।समारोह अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा आज के दिन जो मनुष्य सच्चे मन से भगवान धन्वन्तरि को याद करता है प्रभु उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =