Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लेकर ली मंत्री कपिलदेव ने बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) 21 जून अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा जिला पंचायत के सभागार मे बिन्दुवार समीक्षा की गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत के सभाकक्ष में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने आयुष विभाग के माध्यम से 21 जून योग दिवस के सम्बन्ध में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक मे सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं, क्लब, कॉलेज एवं योगा टीचर्स को आमंत्रित किया गया। जिन्होने अपने विचार/सुझाव रखे। जिला पंचायत मे आयोजित बैठक में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कह कि 21 जून योग दिवस के इस कार्यक्रम में आपसभी अपना भरपूर सहयोग करें ताकि इसे यादगार बनाया जा सके।
बैठक मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी,सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सीएमओ डा.महावीर सिंह फौजदार, एसडीएम सदर परमानन्द झा, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार,सूचना विभाग से अनमोल त्यागी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − two =