खेल जगत

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी Basit Ali ने ऑस्ट्रेलिया पर लगाया बॉल टेम्परिंग का आरोप

इंग्लैंड के द ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इसी खिताबी मुकाबले के बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी Basit Ali ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर चीटिंग का बड़ा आरोप लगाया है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को आउट करने के लिए बॉल टेम्परिंग करने का आरोप लगाया है. उनके आरोप लगाने के बाद क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है.

Basit Ali ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के बीच ऑस्ट्रेलिया पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया है, बासित अली का कहना है कि पैट कमिंस की टीम ने भारतीय पारी के 15वें ओवर में गेंद के साथ छेड़छाड़ की और भारत के टॉप ऑर्डर का विकेट लिया.

Basit Ali ने कहा कि ‘ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआत में गेंद के साथ छेड़छाड़ कर विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का विकेट चटकाया है. वहीं ओवल काफी बड़ा मैदान है जिस कारण कंगारूओं की इस हरकत पर अंपायर्स, कमेंटेटर्स और भारतीय टीम के किसी मेंबर की नजर नहीं गई’.

Basit Ali ने आगे कहा कि ‘खिताबी मुकाबले में 16 से 18 ओवरों में गेंद के साथ छेड़छाड़ साफ दिख रही थी. पारी के 18वें ओवर के दौरान बॉल का शेप बदलने के कारण अंपायर ने बॉल बदलने का निर्देश दिया. जैसे ही बॉल बदलने के लिए बॉक्स आया और नई गेंद ली गई. इसी बीच चीजें ऑस्ट्रेलिया के अनुसार होने लगीं. इस नई गेंद के साथ छेड़छाड़ की गई और भारत के तेजी से विकेट गिरने लगे. खासतौर पर विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का विकेट इसके बाद ही मिला’.

Basit Ali ने कहा कि क्या ड्यूक बॉल 15 से 20 ओवर्स के बाद रिवर्स स्विंग होती है. कूकाबूरा की गेंद रिवर्स हो जाती है. पर ड्यूक को रिवर्स होने में कम से कम 40 ओवर लगता है. आपको बता दें कि बासित के अलावा किसी और क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर ऐसे आरोप नहीं लगाए हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eight =