Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मोदी ने कुंभ मेले मे सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर अनूसुचित जाति का सम्मान बढाया: मुंशीलाल गौतम

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। भाजपा मे ही हर वर्ग का हित सुरक्षित है। प्रदेश सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाए क्रियान्वित की गई है। जिनका पात्र व्यक्तियो को तथा गांव के आन्तिम गरीब तक इन योजनाओ का लाभ पहुंचा है। संगठन मे ही शक्ति नीहित है। संगठन को मजबूत करने के लिए ही लगातार बैठकें की जा रही हैं। 22 अक्टूबर 2021 तक पूरे प्रदेश मे अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठकों को पूरा करने का लक्ष्य है।

महावीर चौक के समीप स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जनपद बुलन्दशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महासचिव मुंशीलाल गौतम ने मीडिया से रूबरू होते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। भाजपा नेता मुंशीलाल ने बताया कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने कुंभ मेले मे सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर अनूसुचित जाति का सम्मान बढाया है।

बनारत मे सन्त रविदास की जन्म स्थली का जिर्णाद्धार कराकर उसे भव्यता प्रदान की है। भाजपा की सरकारों ने गरीबा के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनवाये। खिचडी भोज का सामुहिक कार्यक्रम कराया। गरीबों की बेटियो की सामूहिक शादियां कराकर उनको घरेलू सामान व नकद धनराशि देकर उनके घर बसाये।

समाज के सबसे गरीब घर वीहिन लोगो को अपनी छत मुहैया करायी। प्रदेश मे योगी सरकार हर गरीब को कोरोना महामारी के दौर मे फ्री राशन उपलब्ध करा रही है।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कोरोना पॉजीटिव होने के बावजहूद प्रदेश की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहे। भाजपा नेता मुंशीलाल गौतम ने बताया कि आगामी 17 अक्टूबर को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का एक वृहद सम्मेलन जानसठ रोड स्थित एक बैंकट हाल मे होगा।

सांसद विनोद सोनकर राष्ट्रीय महासचिव भाजपा अनुसूचित मोर्चा करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान के भाजपा नेता राजकुमार सिद्धार्थ, श्रवण मोगा, मनुप्रिय मजदूर, महिपाल सिह, नीरज धनगर आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =