Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पालिका अध्यक्ष ने सर्विस क्लब में ब्लड कैंप का उद्घाटन किया

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा सर्विस क्लब में ब्लड कैंप का उद्घाटन किया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि एक यूनिट ब्लड तीन जान बचाता है।आज सर्विस क्लब में मुजफ्फरनगर राउंड टेबल ३४६ द्वारा ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें शहर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के पहुंचने पर संगठन के चेयरमैन अंकुर गोयल द्वारा उन्हें पुष्प अर्पित किए गए। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर ब्लड कैंप आरंभ किया गया। सर्वप्रथम पालिका अध्यक्ष के पुत्र एवं प्रमुख समाजसेवी अभिषेक अग्रवाल द्वारा ब्लड डोनेट किया गया।

आज के कैंप में शहर वासियों ने बड़े उत्साह के साथ ब्लड दिया। इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा एक समय कहा जाता था कन्यादान महादान उसके बाद कहा जाता था। गौ दान महादान बताया गया, मगर मैं यह कहती हूं जिस तरह करोना कॉल और आजकल रोड पर एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं तो ब्लड दान महादान है और ब्लड देने से कोई नुकसान भी नहीं होता।

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मुझे बहुत खुशी होती है जब आप जैसे युवा देश सेवा समाज सेवा में हिस्सा लेते हैं। आप लोगों को देखकर मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि हमारा देश एक दिन दुनिया की महाशक्ति अवश्य बनेगा।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, इंजीनियर अशोक अग्रवाल, समाजसेवी अभिषेक अग्रवाल, क्लब के चेयरमैन अंकुर गोयल, श्रेय गोयल, प्रसून अग्रवाल, अंकित गुप्ता, अर्चित गोयल, अमित गर्ग व एसके बिट्टू राउंड टेबल ३४६ से जुड़े हुए अन्य लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 18 =