Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप- शस्त्रों का प्रशिक्षण दिया

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। ८२ यूपी बटालियन एनसीसी मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में कैडेटों को प्रातः कालीन सत्र में शस्त्रों का प्रशिक्षण दिया गया। संध्याकालीन सत्र में राष्ट्रीय एकता व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान आयोजित किया गया।

शिविरार्थियों को शस्त्रों के बारे में जानकारी देते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल सुगंध शर्मा ने कहा कि हथियार सैनिक का एक अभिन्न अंग होता है जिसकी सहायता से वह दुश्मनों का सामना आसानी से कर पाता है। हथियारों के चलाने के लिए सबसे आवश्यक है कि उसकी अच्छी तरह से सिखलाई पायी हो।

हथियार चलाते समय उसमें आने वाली कमियों और उन्हें दुरुस्त करने के बारे में भी भली-भांति प्रक्षिशित होना जरूरी है ताकि जरूरत के समय हथियारों में आने वाली छोटी-छोटी कमियों को तत्काल पूरा किया जा सके।समय समय पर हथियारों का निरीक्षण भी करते रहना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

कैंप के सांध्यकालीन सत्र में ष्राष्ट्रीय एकता एवं व्यक्तित्व विकासष् विषय पर व्याख्यान देते हुए चीफ ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल बकुल गोसाई ने प्रस्तुतीकरण दिया कि हमारा देश बहुधर्मी, विविध भाषा भाषी, रीति रिवाजों, रहन सहन, वेशभूषाओं एवं परम्पराओं को मानने वाला देश है। यही विविधता हम सबको एकता के सूत्र में बांधे रखती है।

राष्ट्र निर्माण में सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। राष्ट्रीय एकता देशवासियों में देश प्रेम, मातृभूमि की रक्षा, स्वतंत्रता और अखंडता की भावना विकसित करती है। इससे सामाजिक सौहार्द, सहानुभूति, सामंजस्य, सहयोग, मानवता, प्रेम एवं भाईचारे की भावना जागृत होती है। राष्ट्रीय एकता के अभाव में कोई भी राष्ट्र अपने देश की सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकता है।

राष्ट्रीय एकता राष्ट्र को सशक्त और संगठित बनातीं है। कभी कभी कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हो जाते हैं जिनमें जातिवाद, आतंकवाद,साम्प्रदायिकता, क्षेत्रीयता,भाषाई अन्तर, आर्थिक असमानता आदि के कारण राष्ट्रीय एकता बाधित होने लगती है जिसका मुकाबला हम सब मिलकर कर सकते हैं।

इस दौरान कैप एडजुडेण्ट कैप्टन विनोद कुमार चौहान, मीडिया प्रभारी कैप्टन अरविंद कुमार, शशांक भारती, लेफ्टिनेंट श्याम नारायण सिंह, सूबेदार मेजर गुरदीप सिंह, सूबेदार राधेश्याम यादव, सूबेदार अक्षय कुमार, सूबेदार मोहिन्दर ठाकुर, हवलदार जसबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − seven =