Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लिफ्ट देकर लूटने वाले एमबीए डिग्रीधारक सहित 4 लुटेरे नई मंडी पुलिस ने किए गिरफ्तार

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। अभियुक्तगण द्वारा जानसठ फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया था तथा उसके साथ लूट की घटना को कारित किया गया था (जिसमें ०२ मोबाइल फोन व ४० हजार रुपये लूटे गये थे), जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर उक्त लूट के अभियोग का अनावरण करते हुए चार लूटेरे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में विपिन तोमर पुत्र कमल सिंह नि० ग्राम बडौदा हिन्दूवान थाना पिलखुवा जिला हापुड़। (आई.टी. आई), जितेन्द्र पुत्र प्रेमपाल नि० रसूलपुर औरंगाबाद थाना भावनपुर जनपद मेरठ। (१२वी), सचिन चौहान पुत्र अशोक कुमार नि० ग्राम कुराली थाना जानी जनपद मेरठ।(पोलीटैक्नीक), अभिषेक पुत्र ब्रिजेश कुमार नि० ग्राम कुराली थाना जानी जनपद मेरठ।(एम.बी.ए.)

जिसके कब्ज्े से ०१ वैगनार कार (घटना में प्रयुक्त), ०२ मोबाइल फोन व ३६,८०० रुपये (लूटे हुए), ०३ तंमचा मय ०६ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20951 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =