Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विकास कार्य को लेकर नोडल अधिकारी ने की बैठक

मुज़फ्फरनगर। Muzaffarnagar Newsविकास कार्य को लेकर नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने अपने विभागो की जिम्मेदारी निभायें और लम्बित पडे कार्या में तेजी लाएं।जिला सभागार कक्ष में नोडल अधिकारी डा० सरोज कुमार विशेष सचिव ए०पी०सी० शाखा द्वारा अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी लोग अपने अपने विभागो में अपने कर्तव्यो एवं दायित्यो का निर्वाहन करें एवं अपने कार्यालयो में समय से आकर फरियादियो की शिकायतो निस्तारण जल्द से जल्द करें।

स्वास्थ्य विभाग को कडे शब्दो में निर्देशित किया है कि यह समय महामारी का है ऐसे समय में समय से डेगु , मलेरिया, चिकन गुनिया जैसी अनेको बिमारीयो का खतरा बना हुआ है ऐसे समय में एंटी लारवा टीम द्वारा जनपद के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में फागिंग का कार्य कराते रहे इस अभियान में विशेष रुप से स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा

जिसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह सभी जगह सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखें। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि बरसात के इस मौसम में घर के बर्तनों, कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज की पीछे की ट्रे, घरों के आसपास पड़े टायर, टूटे लोहे व प्लास्टिक के पात्रो में पानी ना इकट्ठा होने दें क्योंकि मच्छर इन्ही में पनपते हैं

सप्ताह में एक बार इन्हें साफ अवश्य करें क्योंकि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है इसलिए मच्छर के काटने से बचने के लिए जरूरी है कि हम पूरी बांह के कपड़े पहने और मच्छरदानी एवं अन्य उपायों का प्रयोग करें।

नोडल अधिकारी द्वारा सभी विभागो के विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग के लम्बित कार्या में तेजी लाये, अगर किसी प्रकार की रूकावट है तो मुझे अवगत करायें ताकि मैं उस कार्य को शासन स्तर पर अवगत करवा सकें। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) आलोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार, एवं समस्त अधिकारी उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =