Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सनातन धर्म महाविद्यालय में न्यूट्रीशियन सप्ताह का समापन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय में न्यूट्रीशियन सप्ताह का समापन हो गया। इस अवसर पर विजेता छात्र/छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सेल्फ फाइनेंस डिपार्टमेंट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय के सचिव एवं प्रबन्धक श्री अखिलेश दत्त ने कहा कि, ‘‘आज की भागती-दौडती जिन्दगी में रोजगार प्राप्ति के लिए अंग्रेजी का ज्ञान आवश्यक है जिसके लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वें आरामदायक विलासिता का जीवन त्याग कर कर्मठ व मेहनत का जीवन अपनायें ताकि आने वाले भविष्य में उन्हें उन्नति के अवसर प्राप्त हों।‘‘ श्री अखिलेष दत्त ने अध्यापकों से कहा कि वें छात्राओं को आधुनिक खान-पान की ट्रेनिंग अवश्य दें ताकि आने वाले जीवन में उन्हें घर-परिवार में शर्मिन्दा न होना पडे।

कार्यक्रम में प्राचार्य डा0 पी0के0 श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि छात्राएॅ अनुशासित होकर शिक्षा ग्रहण करें। वें घर का भोजन ग्रहण करें और स्वस्थ रहें।

उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि हारने वाला भी अनुभव ग्रहण करता है। न्यूट्रिशियन सप्ताह में पोस्टर कम्पीटिशन, स्लोगन, सेमिनार, टैक्सटाइल और क्विज के लिए शाहिदा प्रवीण, मानसी गोयल, सना अंसारी, सना जेनब, प्रिया, सीबा, दीपा, ब्रेनी, मानसी, निधि पांडेय, आयशा, समरीन, मधुरम, मनुशा, और अंजली प्रथम व द्वितीय को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजन में डी0के0 जैन, श्रीमति सरिता जैन, सुखपाल सिंह बडे बाबु, अंजुल भूषण, राजबीर सिंह, दिनेश गोयल, रजत शर्मा, मिनाक्षी व प्रीति का उल्लेखनीय योगदान रहा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − eight =