Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पीस लाइब्रेरी के भवन को गिराने का आदेश, प्रशासन ने रूकवाया

Muzaffarnagar News: सौ साल पुरानी पीस लाइब्रेरी के भवन को आज नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करा दिया। पालिकाध्यक्ष बोर्ड मीटिंग में पारित हुए प्रस्ताव और सभासद अरविन्द धनगर द्वारा उठाई गई मांग पर मीटिंग के तुरन्त बाद पूरा लाव लश्कर लेकर पीस लाईब्रेरी पहुंची और अंग्रेजीकाल की इस बिल्डिंग को ध्वस्त कराने का काम शुरू करा दिया।

ध्वस्तीकरण

मुजफ्फरनगर पीस लाइब्रेरी के ध्वस्तीकरण के दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर दीपक कुमार ने चल रही तोडफोड को रूकवा दिया। एडवोकेट सुशील कुमार व नरेंद्र कुमार त्यागी ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है

तब इसका ध्वस्तीकरण नहीं किया जाना चाहिए इस पर एसडीएम सदर दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और चल रही तोडफोड को रूकवाकर कागजों की जांच पड़ताल के निर्देश नगरपालिका के अधिकारियों को दिये।

अब फिलहाल वहां से बुल्डोजर व जेसीबी मशीने वापस लौट गयी। हालांकि एसडीएम सदर के पहुंचने से पूर्व बिल्डिंग का अधिकाशं हिस्सा जेसीबी मशीन द्वारा तोड दिया गया था और सिर्फ बिल्डिंग की दीवार ही मौके पर खडी हुई दिखाई दे रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20857 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =