Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: फूलों की दुकाने सजी कम्पनी बाग के बाहर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)   शहर मे वाहनो की बढती भीड तथा अतिक्रमण के कारण लोगां का बाजार से निकलना दुर्भर हो गया था। जाम के कारण महिलाओं तथा बच्चो को बहुत परेशानी उठानी पड रही थी। स्कूलों की छुटटी के वक्त तो स्थिती और भी खराब हो जाती थी।

जिसके चलते बीते दिनो कलैक्टै्रट सभागार मे जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे शहर को जाम से मुक्त कराने पर भी चर्चा की गई। जिसके तहत कार्य योजना तैयार की गई। जिसके पश्चात डीएम चन्द्र भूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते शहर की जाम से मुक्ति को कवायद शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों की मौजूदगी मे शहर से अतिक्रमण हत्वाने के साथ गोल मार्किट, शिवचौक,मिनाक्षी चौक, मेरठ रोड आदि विभिन्न स्थानो से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान अधिकारियो के साथ भारी मात्रा मे पुलिस बल एवं पालिका टीम मौजूद रही। अधिकारियों के निर्देश पर शिव चौक व पान मंडी के आसपास से फूल बेचने वालो को भी कम्पनी बाग के बाहर भेज दिया गया है।

पान मंडी व लोहा मंडी के बाहर फूल बेचने वालो का ठीहा लगने से अतिक्रमण व भीड की स्थिती बनी रहती थी। परन्तु अब प्रशासन द्वारा उन्हे वहां से हटवा दिया गया। जिस कारण शिव चौक,लोहा मन्डी तथा पान मंडी आदि के आसपास से अतिक्रमण हटने के साथ जाम ना लगने पर शिव चौक,मेरठ रोड तथा मिनाक्षी चौक आदि नजारा पूरी तरह बदला-बदला नजर आ रहा है।

अक्सर जाम व अतिक्रमण के कारण भीडभाड वाला यह क्षेत्र अब खुला-खुला हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि आला अधिकारियों के निर्देश है कि अतिक्रमण की स्थिती ना बन पाए। इसका कडाई से अनूपालन हो।

शिकायतों को किया गया निस्तारितMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त हुई शिकायत का नोडल अधिकारी द्वारा मौके पर ही किया गया निस्तारण।

जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई रोजाना हो रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में डब्ल्यूपीसी सदस्य द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों के निस्तारण में त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

शिकायत चाहे जैसी भी हो, डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में ०४ शिकायत सुनी गई, जिसमें ०३ शिकायतों में दोनो पक्षो को आपसी समझौते के लिए डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा काफी समय तक कांउन्सिलिंग की गयी, कांउन्सिलिंग के बाद दोनो पक्षो को सोच-विचार करने हेतु अग्रिम तारीख दी गई

एवं ०१ शिकायत में दोनो पक्षो की काफी समय तक महिला सुरक्षा सेल द्वारा कांउन्सिलिंग की गयी। जिसके उपरान्त शिकायत का निस्तारण करा दिया गया। मौके पर डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा, डब्ल्यूपीसी की सदस्य श्रीमति शिवांगी बालियान सहित अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहीं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + twenty =