Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आक्सीजन कंस्ट्रेटर जिला चिकित्सालय में किया भेंट

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राउंड टेबिल ने जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर को ऑक्सीजन कन्सट्रेटर भेंट किया मुजफ्फरनगर प्राप्त समाचार के अनुसार आज प्रमुख गांधी विचारक विनोबा भावे के आदर्श होतीलाल शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य कुल के निर्देशन में गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल की प्रेरणा से जनपद की प्रमुख समाजसेवी संस्था मुजफ्फरनगर राउंड टेबल ने अपने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित जिला चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार एवं वरिष्ठ योगेंद्र तिरखा को लगभग ६५००० की कीमत वाला उत्तम क्वालिटी का ऑक्सीजन कस्टेटर भेंट किया।

जिससे ऑक्सीजन की कमी वाले रोगियों को राहत मिल सके इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रुप में पधारे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ योगेंद्र तिरखा इस समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय में टीम के लोगों ने सर्वप्रथम प्रशासनिक अधिकारियों का और चिकित्सा अधिकारियों का स्वागत सत्कार किया। उसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने मुजफ्फरनगर राउंड टेबल गुडविल सोसायटी और आचार्य कुल से जुड़े हुए सभी समाज सेवी भाई बहनों के प्रति सराहनीय वक्तव्य प्रस्तुत किए और कहा कि नगर की राउंडटेबल जैसी संस्थाएं नगर को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं और सहूलियत देकर आगे बढ़ा रही हैं।

यह व्यवहारिकता और प्रसन्नता की बात है इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रसून अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष अंकुर गोयल, सचिव अंकित गुप्ता, शोभित गर्ग, सौरभ उपाध्यक्ष, श्रेय गोयल, प्रशांत अग्रवाल, सौरभ अभिषेक, सोमवती, अंशुल गुप्ता सहित अनेक संस्थागत व्यक्ति उपस्थित रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 9 =