Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: माता पिता ने ही की थी प्रेम प्रसंग के कारण बेटी की हत्या

शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण किया पुलिस ने ०२ हत्याभियुक्त गिरफ्तार जिनके कब्जे से आलाकत्ल रस्सी, चुन्नी व घटना में प्रयुक्त रेहड़ा बरामद किया।

प्रेम-प्रसंग के कारण माता-पिता ने ही की थी अपनी बेटी की हत्या। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात/यातायात के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए नामजद अभियुक्त को २६ अगस्त की रात्रि को तथा नामजद अभियुक्ता को २७ अगस्त को ग्राम गोयला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही से आलाकत्ल रस्सी, चुन्नी व घटना में प्रयुक्त रेहड़ा बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

२६ अगस्त को वादी धर्मपाल पुत्र दीपचन्द ग्राम प्रधान गोयला थाना शाहपुर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि ग्राम गोयला निवासी गजेन्द्र कश्यप पुत्र सुखवीरा, कुसुम पत्नी विजेन्द्र द्वारा अपनी पुत्री की हत्या कर शव को नदी में फेंक देने की घटना कारित की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण विजेन्द्र कश्यप पुत्र सुखवीरा निवासी ग्राम गोयला थाना शाहपुर, कुसुम पत्नी विजेन्द्र निवासी उपरोक्त शामिल रहे। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विजेन्द्र उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री(मृतका) का जनपद मेरठ निवासी राहुल से प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा मृतका राहुल के साथ चली गयी थी जिसके सम्बन्ध में मृतका की माता कुसुम उपरोक्त द्वारा थाना शाहपुर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा युवती को बरामद कर लिया था तथा राहुल तब से जिला कारागर में निरुद्ध है।

वर्तमान में मृतका गर्भवती थी तथा बार-बार राहुल के साथ जाने की बात कहती थी । २५ अगस्त को मृतका की कोर्ट में गवाही थी ।मृतका द्वारा परिजनों के पक्ष में गवाही न देने को लेकर झगड़ा हुआ तथा अभियुक्तगण विजेन्द्र कश्यप व कुसुम उपरोक्त द्वारा समाज में अपनी बेइज्जती के भय से मृतका की गला घोटकर हत्या कर दी तथा शव को बोरे में बाँधकर नदी में फेंक दिया था। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा फ्लड पीएसी व गोताखोरों की सहायता से मृतका के शव की तलाश की गयी तो मृतका का शव नहर पुल बुढाना-खतौली मार्ग ग्राम भनवाड़ा के पास नदी में बरामद किया गया।

जिनके कब्जे से ०१ रस्सी(आलाकत्ल), ०१ चुन्नी(घटना में प्रयुक्त), ०१ रेहड़ा(घटना में प्रयुक्त) शामिल रहे। अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष विनय शर्मा थाना शाहपुर, व०उ०नि० विष्णु कुमार गौतम थाना शाहपुर, उ०नि० सत्यवीर सिंह, है.कां. नितिन कुमार, मोहित सिरोही, महेंद्र सिंह, कां. निरोत्तम सिंह, अनिल कुमार, राहुल, अमित कुमार, म.का. कुमकुम शर्मा, लक्ष्मी राना थाना शाहपुर शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 7 =