Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना शाहपुर पुलिस द्वारा वांछितों को किया गिरफ्तार

शाहपुर।(Muzaffarnagar News)  थाना क्षेत्र शाहपुर के ग्राम बसी कलां में शादी में दहेज को लेकर लड़की व लड़के पक्ष में विवाद हो गया, जिसमें इस्तेकार द्वारा जफर के सिर में गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी दौराने उपचार मृत्यु हो गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

थाना शाहपुर पुलिस द्वारा शामली बस अड्डा, कस्वा शाहपुर से ०३ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणइस्तेकार पुत्र सरदार उर्फ कल्लू निवासी बसी कलां, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, गुल्लू उर्फ गुल मौहम्मद पुत्र नौशाद निवासी बसी कलां, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, आसीक उर्फ आसिफ पुत्र शलीम निवासी बसी कलां, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमन्चा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर।

लम्बित वाहन किये निस्तारित

तितावी।(Muzaffarnagar News)  ०५ वर्ष (२०१७) से थाने पर पडे ४४ वाहनों का निस्तारण किया गया। थाना तितावी पर ०५ वर्षों (वर्ष-२०१७) से अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल/लावारिस एवं सीज 

 

दो को किया गिरफ्तार

Muzaffarnagarमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी खुर्द में कुख्यात बदमाश के पिता का गांव के दलितों के लिए ढोल के साथ गांव में तुगलकी फरमान की मुनादी कराई और कहा खेत,समाधि और ट्यूबवेल पर जाने पर ५ हजार का जुर्माना और ५० जूतों की सजा मिलेगी। जिसका एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल पूरा मामला चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी खुर्द का है। जहां पर कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी के पिता राजवीर त्यागी उर्फ राजू प्रधान ने गांव के दलित समाज को ढ़ोल नागाड़े के साथ चेतावनी देते हुए कहा कोई भी अनुसूचित जाति का व्यक्ति उनके खेत, समाधि और ट्यूबवेल पर पकडे जाने पर ५० जूतों व ५ हजार रु की सजा दी जएगी

वायरल वीडियो पर एसएसपी अभिषेक यादव ने तुरंत संज्ञान लेते हुए राजवीर त्यागी उर्फ पुर राजू प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजवीर त्यागी द्वारा जातिगत टिप्पणी व गैरकानूनी बात की गई और मारपीट की बात कही है।

उसके व उसके एक साथी के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =