Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: किसान महापंचायत को लेकर पुलिस चाक-चौबंद व्यवस्था में जुटी, स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील

मुजफ्फरनगर । किसान महापंचायत को लेकर जनपद में पांच सितंबर को अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है । शहरवासियों और व्यापारियों में इसे लेकर खौफ के बीच भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसी से भयभीत ना होने की अपील करते हुए कहा कि सब अपने दरवाजे खुले रखें। व्यापारी पहले भी उनके साथ रहे हैं। उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।

उन्हें बाहर से आने वाले किसानों की सेवा करनी चाहिए। तमाम स्थितियों के बावजूद पुलिस चाक-चौबंद व्यवस्था में जुटी हुई है। गत दिवस निरीक्षण के बाद एडीजी राजीव सभरवाल ने बताया कि इसके लिए जोन के सभी जनपदों से पुलिस फोर्स जनपद में उपलब्ध रहेगा। वहीं, जनपद के देहात क्षेत्रों के साथ ही पुलिस लाइन का अतिरिक्त पुलिस बल भी ड्यूटी पर रहेगा।

इसके साथ ही छह कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरआरएफ और पैरामिलिट्री फोर्स भी शहर क्षेत्र में ड्यूटी पर रहेगा। महापंचायत में आसपास के जनपदों के साथ ही प्रदेश के पूर्वात्तर जनपद, हरियाणा और पंजाब से भी बड़ी संख्या में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ऐसे में बाहर से आने वाले किसानों को किसी तरह की खाने-पीने संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने शहर में तमाम व्यवस्था करने को कहा है। किसान महापंचायत को लेकर शासन ने पूर्व में जनपद में रहे तेज-तर्रार पुलिस अधिकारियों को तीन से पांच सितंबर तक तैनात किया है।

इनमें लखनऊ के अपर पुलिस आयुक्त यातायात श्रवण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर संजीव वाजपेयी, अपर पुलिस अधीक्षक आगरा शिवराम यादव, सीओ बरेली चमन सिंह चावड़ा, सीओ संभल अरुण कुमार सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर पीपी सिंह शामिल हैं।

इनके अलावा देवबंद कोतवाल इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, शामली से इंस्पेक्टर पंकज त्यागी व इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, दरोगा कपिलदेव, दरोगा धर्मेंद्र सिंह, दरोगा सूबे सिंह यादव, दरोगा मनोज कुमार चहल, दरोगा समयपाल अत्री और दरोगा वीरेंद्र कसाना भी तीन सितंबर से पांच सितंबर तक जनपद में रहेंगे।

प्रशासन ने किसान महापंचायत के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया है। इसके तहत रुड़की व सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहन हाईवे से होते हुए भोपा बाईपास से वाया विश्वकर्मा चौक होकर शहर में एंट्री दी जाएगी। वहीं, मेरठ से आने वाले वाहनों के लिए भी हाईवे से भोपा बाईपास वाया विश्वकर्मा चौक शहर में एंट्री मिलेगी। शामली व पानीपत की ओर से आने वाले वाहन पीनना-वहलना बाईपास होते हुए हाईवे और फिर वहां से भोपा बाईपास वाया विश्वकर्मा चौक शहर में प्रवेश करेंगे।

सभी रूट के लिए शहर से निकलने के लिए भी यही मार्ग तय रहेगा। इसके साथ ही विशेष परिस्थितियों के लिए भी रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत, हरिद्वार-रुड़की से आने वाले वाहनों के लिए पुरकाजी, धमात गंगनहर पुल, भोकरहेड़ी व मोरना रूट तय किया गया है। वहीं, मेरठ-मुजफ्फरनगर के लिए विशेष परिस्थितियों में वाया ककरौली-जानसठ मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, मंसूरपुर के लिए जानसठ बाईपास से सिखेड़ा होते हुए मंसूरपुर के साथ ही वहलना-पीनना बाईपास होते हुए शाहपुर के गांव मीरापुर बाईपास, वहां से पुरबालियान होते हुए मंसूरपुर रूट रहेगा।

वहीं, खतौली के लिए सिखेड़ा, जानसठ होते हुए खतौली और दूसरी ओर वहलना-पीनना बाईपास होते हुए वाया गांव मीरापुर से शाहपुर, बुढ़ाना व रतनपुरी होते हुए खतौली का मार्ग नियत रहेगा। मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने वाली किसान संयुक्त मोर्चा की किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर एडीजी राजीव सभरवाल ने गुरुवार देर शाम शहर में पहुंचकर जीआईसी ग्राउंड, रेलवे स्टेशन समेत रूट मैप का निरीक्षण किया।

एडीजी ने शहर के एंट्री प्वाइंट्स पर वाहन पार्किंग स्थल बनाए जाने के निर्देश दिए। महापंचायत को लेकर शासन ने पूर्व में जनपद में रहे तेज-तर्रार पुलिस अफसरों को तीन से पांच सितंबर तक तैनात किया है। इनमें लखनऊ के अपर पुलिस आयुक्त यातायात श्रवण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर संजीव वाजपेयी, अपर पुलिस अधीक्षक आगरा शिवराम यादव, सीओ बरेली चमन सिंह चावड़ा, सीओ संभल अरुण कुमार सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर पीपी सिंह शामिल हैं। उक्त सभी अफसर पूर्व में जनपद में लंबे समय तक तैनात रह चुके हैं, जिन पर एक बार फिर शासन ने महापंचायत को लेकर भरोसा जताया है। आसपास के नौ जिलों की फोर्स भी तैनात की जा रही है

 

व्यापारियों से स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील
मुजफ्फरनगर। व्यापारियो ने भारतीय किसान यूनियन की प्रस्तावित रैली को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि निर्णय लिया है कि नगर के समस्त व्यापारियों से स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की।

संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रेवती नन्दन सिंघल के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे व्यापारियों के प्रतिनिध मण्डल ने एडीएम प्रशासन अमित कुमार से मिला। व्यापारियो ने भाकियू की प्रस्तावित रैली को देखते हुए अपने प्रतिष्ठान बन्द रखने का निर्णय लिया है। ज्ञापन मे अवगत कराया कि साथी व्यापारियो को 7 सितम्बर 2021 दिन मंगलवार को जो साप्ताहिक छुटटी का दिन है उस रोज प्रतिष्ठान खोलने की संस्तुति की जाये।

अपने मौखिक आदेश देकर व्यापारियों की बात स्वीकार की है। अतः समस्त नगर के व्यापारी बंधुओ से अपील है कि सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान मे रखते हुए अपनी स्वेच्छा से रविवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और अपनी स्वेच्छा से मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान पर कार्य कर सकते हैं।

ज्ञापन सौपने वालो मे संयुक्त उद्योग व्यापार के अध्यक्ष रेवती नन्दन सिंघल,पूर्व अशोक कंसल, जिला संयोजक कृष्णगोपाल मित्तल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, श्याम सिह सैनी, नीरज गुप्ता, अशोक बाठला, अमित गर्ग, राहुल वर्मा, विश्वदीप गोयल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =