Muzaffarnagar News: प्रथम चरण के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही सुनिश्चित की गई विभिन्न व्यवस्थाओें के बीच कूकडा नवीन मन्डी स्थल से जनपद के समस्त 06 विधानसभा क्षेत्रो के लिए पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों हेतु कूकडा नवीन मन्डी स्थल से रवाना हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनूरूप सामान्य निर्वाचन-2022 को सम्बन्धी सभी व्यवस्थाए पूर्ण की गयी हैं।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी-मतदान कार्मिक-आलोक यादव के निर्देशन मे कूकडा नवीन मन्डी स्थल से आज दोपहर के वक्त समस्त पोलिंग पार्टियॉ मतदेय स्थलों हेतु रवाना हुई। पूर्व सूचना के अनुसार समस्त मतदान कार्मिक प्रातः8ः00 बजे नवीन मन्डी स्थल पहुंचे तथा अपनी-अपनी विधान सभा क्षेत्र के पण्डालल में उपस्थित होकर डयूटी प्राप्त कीक तथा आबंटित विधानसभा क्षेत्र के पण्डाल से डयूटी लेकर निर्धरित/डयूटी कार्ड मे अंकित वाहन से डयूटी स्थल हेतु प्रस्थान किया। इस दौरान मतदान कार्मिक लेखन सामग्र्री स्टेशनरी आदि अन्य समस्त प्रपत्र एवं ई.वी.एम. मशीन अपने-अपने विधान सभावार स्थापित काउंटर से प्राप्त करने के उपरान्त ही गन्तव्य को प्रस्थान किया।
आलोक यादव मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी-मतदान कार्मिक ने इस सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए बताया कि समस्त कार्मियों की सुविधा हेतु अलग-अलग विधान सभावार काउण्टर स्थापित कराये गए हैं,इमरजेंसी हेतु एम्बुलैंस/चिकित्सकों का पैनल भी मंडी स्थल पर उपलब्ध रहा। उन्होने बताया कि मतदान कार्मिकों की सुविधा हेतु लेखन सामग्री/ई.वी.एम. प्राप्ति हेतु विधान सभावार फलेक्सी पर प्रदर्शित किया गया है। कूकडा नवीन मन्डी स्थल से बसों व अन्य वाहनो द्वारा पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य की और रवाना हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा समस्त व्यवस्था दुरूस्त रखी गई।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी/अपर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव,इंस्पैक्टर कोतवाली नई मन्डी पंकज पन्त,पुलिस चौकी प्रभारी कूकडा मन्डी सहित आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मतदान कार्मिको तथा समस्त अधिकारियो ने मास्क लगा रखा था तथा कूकडा नवीन मन्डी स्थल पर कोरोना के दृष्टिगत कर्मचारियायें को सेनेटाइजर भी कराया गया।