Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रवीन पीटर ने एडीजे 4 की कोर्ट में किया सरेण्डर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कुख्यात अपराधी संजीवा जीवा गैंग के सदस्य प्रवीन पीटर ने आज दोपहर के वक्त एडीजे 4 की कोर्ट मे सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी की।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो मे चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित चल रहे अभियान विशेष के तहत एक और जहा नई मन्डी कोतवाली पुलिस से प्रवीन पीटर के बेटे शैंकी को बीती रात धोखाधडी कर डेयरी व प्लान्ट पर अवैध कब्जा करने के आरोप मे व वादी को बन्धक बनाकर नकदी लूट लेने के सम्बन्ध में थाना नई मन्डी पर सुसंगत धाराओं मे संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा सहित 09 आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके चलते प्रवीन पीटर के पुत्र शैंकी मित्तल को नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

 

शिकायतों का किया निस्तारण

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त हुई शिकायत का नोडल अधिकारी के नेतृत्व में मौके पर ही किया गया निस्तारण। जिलाधिकारी महोदय चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई रोजाना हो रही है।

डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा के नेतृत्व में डब्ल्यूपीसी सदस्य द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों के निस्तारण में त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

शिकायत चाहे जैसी भी हो, डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है।

डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में ०३ शिकायत आज दिनांक १०.०६.२०२२ को सुनी गई, तीनो शिकायतों में दोनो पक्षो को आपसी समझौते के लिए डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा काफी समय तक कांउन्सिलिंग की गयी

कांउन्सिलिंग के बाद दोनो पक्षो को सोच-विचार करने हेतु अग्रिम तारीख दी गई। मौके पर डब्ल्यूपीसी की सदस्य श्रीमति शिवांगी बालियान सहित अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं श्री धर्मेन्द्र पुण्डीर उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − seven =