Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ भगवान शनिदेव की शोभायात्रा निकाली

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिद्धपीठ श्री शनि धाम मंदिर के२२ वे वार्षिक उत्सव की अवसर पर भगवान शनिदेव की विशाल शोभायात्रा न मंडी रामलीला भवन से प्रारंभ हुई विधि विधान से पूजा अर्चना 

पश्चात मुख्य यजमान अशोक तायल, व राजीव धीमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, नरेंद्र पंवार, लक्ष्मी नारायण शर्मा, संदीप मित्तल, सुरेंद्र मित्तल, मंदिर कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर, बिपिन बिंद्रा आदि ने पूजन करा कर शोभायात्रा का शुभारम्भ कराया।

शोभा यात्रा बिंदल बाजार, चौड़ी गली, गौशाला रोड,़ भोपा रोड, मालवीय चोक होते हुए झांसी की रानी शिव चौक नोवेल्टी चौक मोती महल सर्राफा बाजार से होते हुए भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, शामली रोड होते हुए श्री शनि धाम मंदिर चरथावल मोड पर शोभायात्रा का समापन हुआ। यात्रा में मनमोहक झांकी, बैंड, डीजे, ढोल आदि शामिल रहे। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालु ने भगवान शनिदेव के दर्शन कर उन्हें भोग लगाया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा मार्ग जगह प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर उज्जवल पंडित, अनु चौधरी, देवेंद्र चौहान, शैंकी शमा,र् शैलेंद्र विश्वकर्मा, निखिल, चिराग, राजेंद्र पाल, सुनील सैनी, अमित बॉबी, बबलू ठाकुर, सोनू पंडित, भारत, सतीश, प्रदीप जैन, कार्तिक, आशीष कश्यप, आदिम शामिल रहे। भगवान शनिदेव का पूजनं मुख्य पुजारी पंडित केशवानंद पंत व संतोष मिश्रा के द्वारा विधि विधान संपन्न कराई गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + eight =