Muzaffarnagar News: पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों का पुतला फूंक जताया विरोध
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गति दिनों जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला हो गया था जिसमें १० श्रद्धालुओं की जहां मौत हो गई थी तो वहीं ३५ से अधिक श्रद्धालु गंभीर घायल अवस्था में अभी भी उपचार कर रहे हैं ।मामले के बाद भारत भर में इस पूरे मामले का कड़ाई से विरोध हो रहा है तो वहीं समूचे उत्तर प्रदेश में हिंदू संघटन से जुड़े लोग लगातार धरने प्रदर्शन कर रहे हैं
आज इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद -बजरंग दल कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने पहले शहर के टाउन हॉल में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ा तो वहीं उसके साथ नारे बाजी करते हुए शहर के र्ह्दयस्थल शिव चौक पहुंचकर पाकिस्तान एवं आतंकवाद का पुतला आग के हवाले किया और जमकर नारेबाजी भी की है यहां पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लगाए हैं जिसके बाद एक ज्ञापन महा महीम् राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारी को सौपा है। दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर शहर के हृदय स्थल शिव चौक का है
जहां आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने जमकर नारेबाजी की तो वही पाकिस्तान एवं आतंकवाद का पुतला भी आग के हवाले किया है यहां पहुंचे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक पवनदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि देखिए गत दिनों जम्मू कश्मीर में माता वैष्णों देवी कटरा से शिवखोडी के रास्ते में हिन्दू श्रद्धालुओं से भरी बस पर क्रूर पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों द्वारा कायराना हमला किया था
जिसमें १० निर्दोष हिन्दू तीर्थयात्री मारे गए तो वहीं ३५ से अधिक श्रद्धालु घायल है यह संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली घटना है इस क्रूरतम दुष्कृत्य से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में भी है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है, धारा ३७० हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है
हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं, इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। जिसके चलते देश की नई सरकार के शपथ के समय भी इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके इस्लामी आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है। उन्होंने कहा की विश्व हिन्दू बजरंग दल मारे गए हिन्दू तीर्थयात्रियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है
इस कायराना कृत्य पर तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए, जिलाधिकारी के माद्यम से देश की रास्ट्रपति को ज्ञापन सौंपते हुए यह निवेदन करता है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देश दें तथा इस प्रकार के तत्वों को सरंक्षण देने वाले आंतरिक व विदेशी तत्वों का भी कठोरता से समुचित इलाज हो ऐसा केन्द्र सरकार से सुनिश्चित कराने का आग्रह है ।
प्रदर्शन एंव पुतला दहन करने वालों में ललित महेश्वरी प्रान्त गौ रक्षाप्रमुख, मोहित बंसल जि. उपाध्यक्ष, सतीश कौशिक जि. सार्मचार्य तमुल,अमित कुमार,ललित कुमार, पंकज दीप जिला संयोजक,प्रतीक शर्मा जिला सह-संयोजक, तरुण कुमार नगर सयोजक सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

