Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्वैच्छिक रक्तदान से संबंधित जन जागरूकता: क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News:  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एम०एस० फौजदार द्वारा अवगत कराया गया कि न्यू इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत टी०बी०, एचआईवी और स्वैच्छिक रक्तदान से संबंधित जन जागरूकता हेतु एमजीपीएस विद्यालय में पूर्व में डिजीटल पोस्टर मेकिंग, ०१ मिनट विडयो मेकिंग गतिविधियां सम्पन्न की जा चुकी हैं जिस कडी में आज क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है। प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश चंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में आजादी की ७५वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है जिसके अंतर्गत दिनांक १२ अगस्त, २०२१ को इसका डिजीटल शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करते हुये माननीय मनसुख मंडाविया कैबिनेट मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा न्यू इंडिया ञ्च७५ के अन्तर्गत किया गया था।

उक्त आयोजन हेतु २५ जनपदों में से मुजफ्फरनगर जनपद भी चयनित किया गया है। उपरोक्त कडी के प्रथम चरण में आज दिनांक ०२ सितम्बर, २०२१ को एम०जी० पब्लिक स्कूल में टीबी, एचआईवी एवं स्वैच्छिक रक्तदान विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

क्विज में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्कूल अध्यापकों की कमैटी द्वारा तीनों ग्रुप में से प्रत्येक एक्टिविटी हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता एचआईवी एक्टिविटी में-आकाश पांचाल, एलीजा, वंशिका वर्मा, टीबी एक्टिविटी में-मेहनूर, आकाश पांचाल, अपर्णा, स्वैच्छिक रक्तदान में-एलीजा, मिताली, प्रतिष्ठा एवं मौ० कैफ, कृपा गुप्ता, वैभव भार्गव, खुशी चावला, करमजीत कौर, अनमोल त्यागी को सांत्वना पुरूस्कार विजेता घोषित किया।

सभी विजेताओं को नियमानुसार ५००/-, ३००/-, २००/- एवं १००/- नगद धनराशि विद्यार्थी के बैंक खाते में एवं विद्यालय को उपरोक्त आयोजन की प्रत्येक एक्टिविटी हेतु कुल ३०००/- विद्यालय के बैंक खाते में ट्रांसफर की जायेगी।

कार्यक्रम के आयोजन में डा० वी० के० जौहरी, डा० पी०के० त्यागी, श्रीमती मोनिका गर्ग, श्रीमती रश्मि वर्मा, श्रीमती ज्योत्सना, सहबान, प्रवीन एवं संजीव एवं एमजीपीएस के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =