Muzaffarnagar News: राजेश जेई फिर चर्चा में, क्षेत्रवासी जेई के कार्य न करने से परेशान: भाकियू करेगी धरना प्रदर्शन
Muzaffarnagar News:मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति से डॉक्टर इसरार सैफी प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में श्रीमती ललिता चौधरी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा और सावेज अहमद नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में मक्की नगर क्षेत्र वासियों की विद्युत लाइन संबंधी समस्याओं को लेकर आज ६६ केवी राजेश कुमार जेई से समस्या को लेकर बात हुई
राजेश कुमार जेई ने इतवार तक का समय मांगा है इतवार तक जो समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेगा
जिसकी जिम्मेदारी खुद ६६ केवी विद्युत विभाग की होगी इस मौके पर डॉ इसरार सैफी प्रदेश महासचिव श्रीमती ललिता चौधरी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सावेज अहमद नगर अध्यक्ष आरिफ अफरीदी शान मोहम्मद जिला मीडिया प्रभारी जावेद इरशाद यामीन अफजाल अफरीदी आदि पदाधिकारी और मक्की नगर क्षेत्रवासी मौजूद रहे
भाकियू ने कराया समस्याओं से अवगत
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पण्डित योगेश शर्मा के नेतृत्व में नई मन्डी की अवध विहार कालोनी स्थित विद्युत विभाग के एससी के कार्यालय पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानो की बिजली की समस्याओं को लेकर एवं चरथावल एसडीओ की नियुक्ति को लेकर अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता तथा कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ के द्वारा मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान को समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया’।
भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हरीश गुप्ता के द्वारा मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष, नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग एवं सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी सुभाष चौहान को समाज सेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्या के लिए सुभाष चौहान के अग्रवाल मार्केट, महावीर चौक स्थित कार्यालय पर पहुंचकर प्रदान किया गया एवं भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की ओर से सुभाष चौहान के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
